यूपी में योगी सरकार ने 7 आईएएस और 4 पीसीएस के किए तबादले, प्रकाश बिंदु सचिव गृह बने
यूपी में योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने 7 आईएएस और 4 पीसीएस के तबादले किए हैं। शासन ने आईएएस प्रकाश बिंदु सचिव लोक निर्माण से सचिव गृह बनाए हैं।

UP News:यूपी में योगी सरकार शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सात आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अहम बदलाव के तहत शासन ने आईएएस प्रकाश बिंदु सचिव लोक निर्माण से सचिव गृह बनाए हैं। वहीं 48 पीपीएस अधिकारियों को लेकर भी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद उनके प्रमोशन का आदेश जारी हो सकतो है।
इन आईएएस अधिकारियों का तबादला : इस सूची में दूसरा नाम डा. लोकेश एम प्रतीक्षारत सचिव लोक निर्माण विभाग, महेंद्र प्रसाद प्रतीक्षारत से विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग, नीना शर्मा निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम बनाई गई हैं। संजय कुमार महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम से निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, रघुबीर विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण, आशीष कुमार प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन निगम को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव धार्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इन पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
पीसीएस अधिकारियों में प्रदीप कुमार सिंह-दो एसडीएम झांसी से एसडीएम गोंडा बनाए गए हैं। सुरेंद्र कुमार एडीएम (न्यायिक) मथुरा से अपर आयुक्त कानपुर मंडल, वेद प्रिय आर्य एसडीएम जालौन से एडीएम (न्यायिक) मथुरा और गुलाब सिंह विशेष कार्याधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी से एडीएम (न्यायिक) कुशीनगर बनाए गए हैं।
पुलिस विभाग को जल्द मिलेंगे 48 और अपर पुलिस अधीक्षक
वहीं मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पीपीएस संवर्ग की विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए 48 नामों पर विचार हुआ। इनमें 2012 व 2013 बैच के पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद जल्द पदोन्नति का आदेश जारी होगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव, गृह संजय प्रसाद व डीजीपी राजीव कृष्ण भी मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि डीपीसी में कुछ अधिकारियों के लिफाफे बंद रहे। इनमें निरीक्षक से पदोन्नति पाकर पुलिस उपाधीक्षक बने अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। डीजीपी में जिन नाम पर पदोन्नति की सहमति दी गई, उनमें 2012 बैच के दीपक कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, एसएन वैभव पांडेय, स्नेहा तिवारी व अन्य के नाम शामिल हैं।




साइन इन