पीस कमेटी की बैठक, ताजियों की ऊंचाई कम करने के निर्देश
Orai News - कोटरा में मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से समस्याएं साझा करने का अनुरोध किया। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने नियमों का पालन करने के लिए निर्देश दिए। सभी धर्मगुरु न्यायसंगत रास्तों को लेकर संतुष्ट दिखे।

कोटरा। संवाददाता मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोटरा थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने मुस्लिम धर्मगुरुओं व ताजियादारों से समस्याएं खुले मंच पर रखने का आग्रह किया।सीओ राजीव कुमार शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ताजियों के लिए कोई नया रास्ता न बनाया जाए और ऊंचाई हर हाल में कम की जाए। थानाध्यक्ष ने चेताया कि जुलूस निर्धारित समय पर समाप्त न होने या नई परंपरा शुरू करने पर कार्रवाई होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास व ईओ उमाकांत पटेल ने बताया कि बड़े ताजियों का रास्ता दुर्गम है, अगले वर्ष तक पक्का रास्ता बन जाएगा।
इस घोषणा पर धर्मगुरु संतुष्ट दिखे। बैठक में पूर्व चेयरमैन आशाराम अग्रवाल, मूलचंद बुधोलिया, राजेश रखोलिया, रामकुमार अग्रवाल, दिलीप मिश्रा, हसीन सिद्दीकी, साबिर मुल्ला, हमीद, समीर, प्रधान सैदनगर, प्रधान विनोरा समेत अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन