अनुशासन और भाईचारे के साथ निकलेगा मोहर्रम का जुलूस: मो. सईद
रांची सेंट्रल मोहर्रम कमेटी और इमाम बख्श अखाड़ा की बैठक में मोहर्रम के जुलूस के आयोजन की योजना बनाई गई। सभी अखाड़ाधारियों से उत्कृष्ट अनुशासन और एकता के साथ जुलूस निकालने की अपील की गई। बैठक में जुलूस से संबंधित गाइडलाइन जारी करने की बात कही गई।

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची सेंट्रल मोहर्रम कमेटी और इमाम बख्श अखाड़ा की बैठक शनिवार को मेन रोड स्थित मधुबन मार्केट कार्यालय में हुई। प्रमुख खलीफा मोहम्मद महजूद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी अखाड़ाधारियों से कमेटी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मोहर्रम का जुलूस निकालने की अपील की गई। कमेटी के सरपरस्त मोहम्मद सईद ने कहा कि मोहर्रम का जुलूस हमेशा की तरह आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे के साथ ऐतिहासिक रूप से निकाला जाएगा। उन्होंने समय की पाबंदी और अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए सभी से जुलूस से संबंधित उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने को कहा।
बैठक के निर्णय
महासचिव अकीलुर्रहमान और प्रवक्ता मोहम्मद इसलाम ने बताया कि बहुत जल्द सेंट्रल मोहर्रम कमेटी द्वारा जुलूस से संबंधित विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी, जिसका पालन करना प्रत्येक अखाड़ाधारी के लिए अनिवार्य होगा। बैठक में अखाड़ाधारियों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से सेंट्रल मोहर्रम कमेटी को लिखित रूप में अवगत कराने की बात भी कही गई, ताकि समय रहते संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों के सहयोग से उन समस्याओं का समाधान किया जा सके।
बैठक में शामिल व्यक्ति
बैठक में सरपरस्त अब्दुल कादिर रब्बानी, प्रमुख खलीफा मो. महजूद, कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम, उपाध्यक्ष अय्यूब राजा खान, पार्षद मो. असलम, पार्षद प्रतिनिधि उम्र खालिद, इसलाम इदरीसी, सदर इदरीसी चौरासी पंचायत, सरवर खान, बन्नू खलीफा, शकीब खलीफा, पप्पू खलीफा, परवेज खलीफा, मो. इम्तियाज खलीफा, शफीक खलीफा, नफीस उर्फ राकी खलीफा, परवेज गुड्डू, मो. इकबाल, आसिफ इकबाल, हाजी मुन्ना, जमील अख्तर सोनू,अली रजा सहित अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन