Ensuring Peaceful Muharram District Magistrate s Directives for Safety and Facilities मुहर्रम पर विद्युत, पेयजल, सफाई व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए: डीएम, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
More

मुहर्रम पर विद्युत, पेयजल, सफाई व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए: डीएम

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मुहर्रम के अवसर पर नियमित विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पीस कमेटी की बैठक में धर्म गुरुओं के साथ सावधानी बरतने और अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Sat, 13 June 2026 04:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share
मुहर्रम पर विद्युत, पेयजल, सफाई व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए: डीएम

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी मुहर्रम के अवसर पर नियमित विद्युत आपूर्ति, शुद्ध पेयजल, समुचित सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हमें मुर्हरम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोहिया भवन में विभिन्न धमार्ें के धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि यद्यपि जिले में सभी त्योहार शंतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाता है लेकिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अफवाहों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बैठक में जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, उस पर प्रशासनिक व संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे उसे प्राथमिकता से लेते हुए समय से पूर्ण करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम शांति और सौहार्द से मनाने पर जोर

जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों को समुचित सफाई व पेयजल व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनहोंने कहा कि लोक निर्माण विभाग तथा नगर पालिका आपसी समन्वय से खराब सड़कों को समय से ठीक कराएं। ताकि जुलूस आदि निकलने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंता को नियमित विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी को जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा कि मुहर्रम को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार, समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।