Muharram Preparations New Committee Formed in Betla Community Meeting मुस्लिम समुदाय की बैठक में मुहर्रम इंतजामियां कमेटी बेतला गठित, Latehar Hindi News - Hindustan
More

मुस्लिम समुदाय की बैठक में मुहर्रम इंतजामियां कमेटी बेतला गठित

बेतला में मुस्लिम समुदाय ने मुहर्रम मनाने के लिए बैठक की। अध्यक्षता हसीबुल्लाह अंसारी ने की, जिसमें मुहर्रम इंतजामियां कमेटी का गठन किया गया। सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कमेटी ने डीजे न बजाने और परंपरागत तरीके से पर्व मनाने का निर्णय लिया।

Sat, 13 June 2026 06:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share
मुस्लिम समुदाय की बैठक में मुहर्रम इंतजामियां कमेटी बेतला गठित

बेतला, प्रतिनिधि। मातमी पर्व मुहर्रम मनाने को लेकर बीते शुक्रवार की शाम बेतला में मुस्लिम समुदाय की बैठक हुई। अध्यक्षता आवामी सदर हसीबुल्लाह अंसारी ने की। इसमें सर्वसम्मति से मुहर्रम इंतजामियां कमेटी बेतला का गठन किया गया। कमेटी के नेयामत अली-जनरल खलीफा, बहाउद्दीन अंसारी-नायब खलीफा समेत नाजीर हुसैन, मोफिज आलम, अब्दुल करीम, नैय्यर आजम, सिराजुल अंसारी, परवेज आलम, मो जलाल, साजिर अंसारी आदि कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। वहीं नवगठित कमेटी के सदस्यों को माला पहनाकर लोगों ने स्वागत किया। वहीं कमेटी ने मुहर्रम में डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया और परंपरागत तरीके से आपसी भाईचारा के माहौल में पर्व संपन्न करने की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम की तैयारियों को लेकर बैठक

बैठक में अंजुमन कमेटी के शमीम अंसारी, नौशाद आलम, अरमान अली, आबिद अंसारी, नजीबुल्लाह अंसारी, खुशदील मियां आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।