अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा
Orai News - उरई। संवाददाता गर्मी धीरे धीरे अपने शबाब पर पहुंच रही है। शुक्रवार को
Fri, 17 April 2026 11:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई

उरई। संवाददाता गर्मी धीरे धीरे अपने शबाब पर पहुंच रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 पार रहा। सुबह दस बजे के बाद से ही तेज धूप रही। दोपहर एक बजे आसमान से आग बरसी। इस दौरान जो भी पैदल व वाहन सवार निकले, उनमें कोई साफी तो कोई दुपट्टी बांधे हुए धूप का बचाव कर रहा था। कई लोग तो दुकानों के बाहर गन्ना के साथ अनार आदि का जूस पिलाता नजर आया। कई लोग तो कोने कतारे में पेडा़ें की छांव में खडे़ दिखाई दिए। तमाम लोग तो जल्द काम निपटाकर अपने घर चले गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन