झुलसाने वाली गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, चालीस पहुंचेगा पारा
Moradabad News - आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और चार दिन बाद 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने की है संभावना आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सि

बैसाख के महीने की गर्मी अब अपना रंग दिखाने वाली है। दिख के समय चिलचिलाती धूप के साथ हवा के झुलसाने वाले तेवर अब देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ने जा रहा है। चार दिन के बाद अधिकतम तापमान चालीस डिग्री तक पहुंच सकता है। जिससे झुलसाने वाली गर्मी का एहसास होने लगेगा। शुक्रवार सुबह नम पुरवा हवा के साथ बादल छाने से मौसम थोड़ा खुशनुमा महसूस हुआ, लेकिन, पूर्वान्ह से तापमान फिर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
जोकि लगभग सामान्य के बराबर रहा। रात का न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले तीन दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है, जबकि चार दिन बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन