दोपहर में बरसने लगी आग, झुलसाने लगीं गर्म हवाएं।
Hathras News - मौसम का मिजाज:दोपहर में बरसने लगी आग, झुलसाने लगीं गर्म हवाएं। दोपहर में बरसने लगी आग, झुलसाने लगीं गर्म हवाएं। दोपहर में बरसने लगी आग, झुलसाने लगीं ग

हाथरस। मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। बीते दिनों मौसम में जिस तरह से गर्मी से राहत थी। वहीं अब पारा निरंतर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में गर्म हवाएं सताती दिखाई दी। इसके चलते स्कूली बच्चे खासे परेशान दिखाई दिए। हाथरस में शुक्रवार का का दिन खासा गर्म रहा। सुबह से ही धूप में तल्खी ने मौसम के गर्म होने का अहसास करा दिया। दोपहर होते-होते तो गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे। इसके चलते स्कूली छात्र-छात्राएं खासे परेशान दिखाई दिए। स्कूल से लौटते वक्त छात्राएं धूप से बचाव के लिए चुनरी का सहारा लेते हुए दिखाई दीं तो छोटे बच्चे भी परेशान दिखाई दिए।
वहीं दोपहर में स्कूली वाहन से घर लौट रहे बच्चे भी परेशान दिखाई दिए। क्षमता से अधिक बच्चे एवं गर्म तापमान से बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गर्मी का असर घर में मौजूद लोगों को भी प्रभावित करता दिखाई दिया। दोपहर में कूलर में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दी। शाम को छह बजे जरुर मौसम का मिजाज मामूली बदला हुआ दिखाई दिया। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलने का दौर शुरु हो गया। ठंडी हवाएं चलने से रात को जरुर लोगों को गर्मी के सितम से मामूली राहत मिलती दिखी।---
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन