गर्मी का बढ़ता गया पारा, अंगौछा और छाता ही अब सहारा
Fatehpur News - फतेहपुर में अप्रैल के मध्य में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा गया है, और बच्चे स्कूल से लौटते समय तेज धूप से परेशान हैं। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

फतेहपुर। अप्रैल के आधे सफर में ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे समूचा जिला भट्टी की तरह तप उठा। पछुआ हवाओं ने लू का अहसास कराया, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। आलम यह है कि दोपहर होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं, वहीं स्कूलों से लौटते नौनिहालों के लिए यह मौसम बड़ी आफत बनकर उभरा है। आधा अप्रैल बीत रहा है और गर्मी चरम पर पहुंच गई है। शुक्रवार को सुबह धूप निकलते ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी।
11 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। जरुरी कामों से निकलने वाले लोग कपड़ों से सिर और चेहरे को ढक कर ही निकले। खेतों में गेहूं की कटाई और थ्रेसर पर मड़ाई करने में किसानों के छक्के छूट रहे हैं। तेज धूप से सभी बेहाल रहे। शहर के शादीपुर, पटेलनगर, वर्मा तिराहे, पत्थरकटा चौराहा समेत अन्य स्थानों पर गन्ने का रस, कूल वाटर, कोल्ड ड्रिंक, खीरा, नारियल के पानी की अस्थाई दुकानें सज चुकी हैं। जहां राहगीर अपनी प्यास बुझा कर गर्मी से कुछ राहत लेते नजर आने लगे हैं। हालांकि अभी सरकारी स्तर पर कहीं भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं है। लोगों को गर्मी में अपना गला तर करने के लिए पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।स्कूली बच्चों के लिए आफतनया शिक्षा सत्र शुरु हो चुका है। सुबह स्कूल जाते समय तक ठीक लेकिन छुट्टी होने के बाद दोपहर में खासकर नौनिहाल बच्चे तेज धूप से झुलसने को मजबूर हो रहे हैं। अपने पाल्यों को स्कूल लेने के लिए पहुंचे अभिभावक घर से छतरी और तौलिया से बच्चों को गर्मी से बचाते नजर आए।मौसम का पूर्वानुमानमौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करते कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव के मौसम विज्ञानी ने बताया कि आगामी 25 अप्रैल तक मौसम सूखा रहेगा। धीरे धीरे तापमान और बढ़ने की संभावना है। हवा की दिशा पश्चिमी और गति 15 से 25 किमी प्रति घंटा होगी। आर्द्रता 10 से लेकर 40 प्रतिशत के बीच तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से 100 के बीच रहने की सम्भावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन