Heat Wave Hits Urai with Temperatures Reaching 41 C Schools Adjust Timings सूर्य की तपिश से बिलबिलाया जनमानस, बाजारों में दिखा असर, Orai Hindi News - Hindustan
More

सूर्य की तपिश से बिलबिलाया जनमानस, बाजारों में दिखा असर

Orai News - उरई। संवाददाता खरमास समाप्त होने के बाद से गर्मी ने तेजी पकड़ी है। पिछले

Sat, 18 April 2026 10:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share
सूर्य की तपिश से बिलबिलाया जनमानस, बाजारों में दिखा असर

उरई। संवाददाता खरमास समाप्त होने के बाद से गर्मी ने तेजी पकड़ी है। पिछले एक सप्ताह से हाल यह है कि कड़ाके की धूप के साथ तापमान में हर रोज इजाफा हो रहा है। शनिवार को तो आसमान से मानो आग सी बरसी। प्रशासन ने स्कूलों का समय परिवर्तन किया है।शनिवार का दिन भी गर्म रहा। तापमान भी बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सुबह आठ बजे से ही मौसम में तपन रही। दोपहर को जैसे ही घड़ी में बारह बजे, सूरज की किरणें तीखे हो गई है और दो से चार बजे तक गर्माहट रही। स्थिति यह रही कि सूर्य की तेज किरणें लोगों को चुभ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरज की तपिश ने छुड़ाए लोगों के पसीने

पैदल राहगीर हो या फिर वाहन सवार सब को दिक्कत हुई। पैदल राहगीरों ने तो हर पांच मिनट तक रुक कर गला तर किया। ई रिक्शा चालक भी वाहनों को खड़ा कर पेड़ों की छांव में राहत पाते देखे गए। सहालग होने के बाद भी घंटाघर, बल्दाऊ चौक, गोपाल गंज, बजरिया, जो प्रमुख बाजार हैं, वहां पर गर्मी का असर दिखा। दोपहर को सन्नाटा सा था। गिने चुने ग्राहक ही दिखे। तमाम दुकानों के लोग खाली हाथ बैठे रहे। जब पांच बजे के बाद मौसम में नरमी आई, तब कहीं जाकर लोगों की चहल पहल बाजार में देखी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र के बाद झुलस उठा बैशाख, पारा 43.4 डिग्री
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल में ही ‘जून’ जैसी तपिश, पारा 42 डिग्री पार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।