चैत्र के बाद झुलस उठा बैशाख, पारा 43.4 डिग्री
Jhansi News - चैत्र के बाद झुलस उठा बैशाख, पारा 43.4 डिग्रीगांवों से शहर तक तप उठी धरती, हीट स्ट्रोक का खतराएक पहर बाद कूलर-पंखे भी हुए पस्त, बिजली भी दे रही झटकेसा

झांसी। चैत्र में नरमी बाद अब बैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिप्रदा झुलस उठी है। दो दिनों से 42 डिग्री पर टिका ताप शनिवार के करीब डेढ़ सेंटीग्रेट और ऊपर चढ़ गया और 43.4 डिग्री टिक गया। टनटनाती धूप, हीट वेव का कहर और सूरज के तेवरों से गांवों से शहर तक धरा तप उठी। एक पहर बाद कच्चे-पक्के मकान, गली-मोहल्ले, चौक-चौराहे, बाजार मानो झुलस रहे हों। शनिवार को 11.30 बजे से हीट वेव असरदार रही। जिससे सड़क बाजार चौक-चौराहों, प्रमुख सड़कों पर बगैर इंतजार के निकलना मुहाल हो गया। करीब तीन घंटे शहर के सार्वजनिक स्थान, बाजार, चौराहे सन्नाटे के हवाले रहे।
वहीं गए, 5 सालों में गौर करें तो 18 अप्रैल सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा 25 डिग्री होने की वजह से रात भी बेचैनी भरी रही। साल 2025 में अधिकतम पारा 43 डिग्री तक पहुंचा था। जबकि 18 अप्रैल को 2024 में पारा 41 डिग्री रहा था। साल 2023 में इस तारीख को 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यही नहीं 2022 में भीषण गर्मी पड़ी थी। तब पारा इस तारीख को 43 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार सुबह 5.52 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा 26 डिग्री के करीब था। आठ बजते ही सूरज ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। 10 बजे अधिकतम ताप 36 डिग्री पर पहुंच गया। 11 बजे से लू के थपेड़े महसूस होने लगी। 12.30 बजे पारे ने 40 डिग्री का पैमाना छू लिया। दोपहर ढाई बजे अधिकतम ताप 43.4 डिग्री पर टिक गया। जो साढ़े चार बजे इसी धुरी पर बैठा था। 5.30 बजे हीट वेव असरदार रही। प्रचंड गर्मी से लोग घरों में कैद रहे। शाम 6.40 बजे सूर्यास्त हुआ। इसके बाद भी गर्माहट पूरे रौ में रही। 7.30 बजे तक गर्म हवाएं जली। रात आठ बजे के बाद कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक-दो दिनों तक ताप बढ़ने की संभावना है। इसके बाद मामूली सी गिरावट दर्ज होगी। लेकिन, गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन