Extreme Heat Wave Hits City People Struggle with High Temperatures सूरज की तपिश ने छुड़ाए लोगों के पसीने, Hapur Hindi News - Hindustan
More

सूरज की तपिश ने छुड़ाए लोगों के पसीने

Hapur News - - लोगों को उठानी पड़ी परेशानीशनिवार को पारा आसमान पर था। गर्मी में लोग बिलबिला रहे थे। दोपहर एक बजे के बाद तो बाजार में सन्नाटा सा छाया रहा। हालांकि

Sat, 18 April 2026 06:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share
सूरज की तपिश ने छुड़ाए लोगों के पसीने

शनिवार को पारा आसमान पर था। गर्मी में लोग बिलबिला रहे थे। दोपहर एक बजे के बाद तो बाजार में सन्नाटा सा छाया रहा। हालांकि चार बजे के बाद लोग घरों से निकले और बाजार में दिखाई दिए। गत तीन दिन से गर्मी चरम पर है। लोग गर्मी में झुलस रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। जबकि सुबह 10 बजे तक गर्म हवाओं के साथ तापमान तेजी से बढ़ता चला गया।इस बीच तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवा ने लोगों की परेशानी को और अधिक बढ़ा दिया। लोग घरों में भी परेशान नजर आए।तेज

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मनगरी में तापमान 39 डिग्री पार

धूप और गर्म हवाओं से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय चौराहों पर वाहनो की अधिकता थी। जबकि दोपहर के समय शांति और सन्नाटा नजर आया। पूरी दोपहर तेज धूप के कारण अधिकांश लोग घरों से नहीं निकले। नगर की सड़कों पर दोपहर के समय वाहनों की संख्या अपेक्षाकृत कम दिखी जो लोग निकले भी, वो धूप से बचाव के लिए गमछा, कैप, काला चश्मा आदि का सहारा लिए हुए नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू के थपेड़ों से बेहाल हुए लोग, पारा 39.5 डिग्री पहुंचा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चटख धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें ,पारा 40 डिग्री पार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।