op rajbhar statement on Akhilesh Yadav daughter Aditi trolling on social media अदिति के अपमान के पीछे भी कोई सपाई ही निकलेगा, अखिलेश यादव की बेटी की ट्रोलि में राजभर की गारंटी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अदिति के अपमान के पीछे भी कोई सपाई ही निकलेगा, अखिलेश यादव की बेटी की ट्रोलिंग में राजभर की गारंटी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया में पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मंत्री ओपी राजभर ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा अदिति मेरी भी बेटी है। साथ ही सपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मामले में किसी सपाई की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Fri, 12 June 2026 04:04 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
अदिति के अपमान के पीछे भी कोई सपाई ही निकलेगा, अखिलेश यादव की बेटी की ट्रोलिंग में राजभर की गारंटी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी और पोस्ट के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और ओपी राजभर का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबी पोस्ट कर घटना की निंदा करते हुए कहा कि "अदिति यादव मेरी भी बेटी है" और उनके खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी शर्मनाक तथा निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अदिति यादव के खिलाफ हुई इस घटना में भी किसी सपा समर्थक के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। राजभर ने कहा कि इस तरह की मानसिकता और भाषा राजनीतिक संस्कृति को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेताओं के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए महिलाओं के प्रति उनके रवैये पर भी सवाल उठाए।

अदिति के खिलाफ अभद्र पोस्ट को अक्षम्य बताया

राजभर ने कहा कि अदिति के खिलाफ जिसने भी अभद्र पोस्ट की है, उसने बेहद गलत और अक्षम्य कार्य किया है। हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर सपा और उसके नेताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यह समय केवल घटना की निंदा करने का नहीं, बल्कि सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए आत्ममंथन करने का भी है। उन्होने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के लोग अक्सर सामाजिक और राजनीतिक रूप से कमजोर वर्गों का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि सपा समर्थक लोगों की जाति, रंग, धार्मिक आस्था, पहनावे और पेशे का मजाक उड़ाते रहे हैं। राजभर ने दावा किया कि वह स्वयं भी ऐसे व्यवहार के शिकार रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके तथा उनके परिवार के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां कराई जाती रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश से ओपी राजभर ने पूछा, राजभर समाज को कितना सताएगा आपका पीडीए
ये भी पढ़ें:UP में आतंक फैला रहा है अखिलेश का MY फैक्टर, गाजियाबाद हत्याकांड पर बोले राजभर

किसी सपाई के शामिल होने से इनकार नहीं- राजभर

उन्होंने कहा कि अदिति यादव के खिलाफ हुई इस घटना में भी किसी सपा समर्थक के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। राजभर ने कहा कि इस तरह की मानसिकता और भाषा राजनीतिक संस्कृति को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेताओं के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए महिलाओं के प्रति उनके रवैये पर भी सवाल उठाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटियों का सम्मान राजनीति से ऊपर;अखिलेश की बेटी की भ्रामक पोस्ट पर बोले राजेश्वर

पोस्ट एक शख्स के नाम का जिक्र किया

पोस्ट में राजभर ने विनोद कुमार यादव नाम के व्यक्ति का भी उल्लेख किया और कहा कि मामले में उसका नाम सामने आ रहा है। हालांकि उन्होंने किसी पर सीधे आरोप नहीं लगाया। अंत में ओपी राजभर ने अदिति यादव के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से वह शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जो लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए चिंताजनक है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।