यूपी में आतंक फैला रहा है अखिलेश का MY फैक्टर, गाजियाबाद हत्याकांड पर बोले ओपी राजभर
ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा, अखिलेश का MY फैक्टर पूरे यूपी में आतंक फैला रहा है। अखिलेश यादव को इस पर बोलना चाहिए। उनके समर्थक इस तरह के काम क्यों कर रहे हैं?

OM Prakash Rajbhar: गाजियाबाद में एक नाबालिग की हत्या के मामले में यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया और नाबालिग की हत्या पर सवाल पूछे। इस दौरान राजभर ने राजभर ने चंदौली के हालिया मामले का भी ज़िक्र किया, जहां एक SP नेता ने अपनी ही पार्टी की एक महिला नेता को उसके घर में घुसकर पीटा था।
एनआईए से बात करते हुए राजभर ने सपा प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा, अखिलेश का MY फैक्टर पूरे यूपी में आतंक फैला रहा है। अखिलेश यादव को इस पर बोलना चाहिए। उनके समर्थक इस तरह के काम क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा, हाल ही में चंदौली में, एक SP नेता अपनी ही पार्टी की एक नेता के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। राजभर ने दावा किया कि हर दिन, इस तरह की घटनाएँ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनका PDA फैक्टर पूरी तरह फेल हो चुका है। वे सिर्फ MY फैक्टर को दबाने और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पीडीए-पीडीए का शोर मचा रहे हैं।
सपा में न प्रजापति सुरक्षित न कुर्मी
सपा की चंदौली जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर हुए हमले के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि आपके स्वजातीय सपाई गुंडों ने लात-घूसों से उन्हें पीटा है। आपकी पार्टी में न तो प्रजापति सुरक्षित हैं और न ही कुर्मी। ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा, अभी पिछड़ा वर्ग की सपा महिला विधायक से मारपीट पर आपकी चुप्पी बरकरार ही थी, अब चंदौली में आपकी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल को घर में घुसकर बाल पकड़ कर घसीटा गया…। उन्होंने आगे लिखा, आप ही के स्वजातीय सपाइयों द्वारा लात-घूसों से पीटा गया… टेबल उठाकर सिर फोड़ा गया…, मगर आप और आपका पूरा 'लाल टोपी गैंग' बस तमाशा देखता रहा! क्या ऐसे ही आप परिवारवादी/यादववादी लोग 'महिलाओं का सम्मान' करते हैं? अरे...नारी का सम्मान करना भगवान श्रीकृष्ण से ही सीख लेते...मैं पूछता हूं कि क्या यही है आपका पीडीए? आपकी ही पार्टी की पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाली महिला जिला अध्यक्ष आपके सपाई और स्वजातीय लोगों से अपने ही घर में सुरक्षित नहीं।
बकरीद के दिन गाजियाबाद में हुई थी नाबालिग की हत्या
गाजियबाद के ACP अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, 28 मई को दोपहर करीब 3.30 बजे, खोड़ा पुलिस थाने में सूचना मिली कि एक लड़के ने दूसरे लड़के को चाकू मार दिया है। यह सूचना मिलते ही, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिवार की ओर से एक लिखित शिकायत मिली है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लड़के की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।




साइन इन