अखिलेश से ओपी राजभर ने पूछा, राजभर समाज को कितना सताएगा आपका पीडीए
Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को एक बार फिर सपा

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजbhar ने रविवार को एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट में पूछा है कि आपका पीडीए राजभर समाज को कितना सताएगा? ऐसा लगता है कि आपके पीडीए ने तो राजभर समाज के सफाए का ठेका ही ले लिया है।
राजभर समाज पर हमले
ओम प्रकाश ने कहा कि आप तो दिनरात रट्टू तोता की तरह पीडीए-पीडीए की माला जपते रहते हैं, लेकिन आपके लोग राजभर समाज के लोगों का गला घोटने में सबसे आगे हैं। 26 जनवरी 2025 को श्रावस्ती के पूरेमंशाराम में संजय राजभर की हत्या हुई, उसका आरोपी यादव बिरादरी से था। 16 जनवरी 2026 को जौनपुर के खेतासराय में सुनील राजभर की हत्या हुई, जीशान पर केस दर्ज हुआ। ये भी आपके पीडीए से हैं। 14 फरवरी को महराजगंज के श्यामदेउरवा में 15 साल के अंकुश राजभर की हत्या हुई, पड़ोसी रामनरेश यादव और उसका परिवार शामिल रहा। 28 मार्च को बाराबंकी के टिकैतनगर में बबलू राजभर को बांके से उसके पड़ोसी शंकर यादव ने काट डाला।
आरोप और चुप्पी
उन्होंने कहा है कि 20 अप्रैल को देवरिया भटनी में सूरज राजभर को अशोक यादव ने मार डाला। 29 मई को मऊ के हलधरपुर में राजजनम राजभर को रामबदन यादव और उसके पांच साथियों ने मार डाला। राजभर ने किसी भी आपराधिक मामले में यादव व अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वालों का नाम सामने आने पर चुप्पी साध लेने का भी आरोप लगाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन