om prakash rajbhar took a dig at akhilesh yadav s bengal visit saying mamata kept waiting where does he go out in heat ममता इंतजार करती रहीं… वह गर्मी में निकलते कहां हैं; ओपी राजभर का अखिलेश के बंगाल दौरे पर तीखा तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ममता इंतजार करती रहीं… वह गर्मी में निकलते कहां हैं; ओपी राजभर का अखिलेश के बंगाल दौरे पर तीखा तंज

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए ‘एक्स’ पर लिखा- ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश यादव अब आएंगे तब आएंगे। अखिलेश यादव नहीं गए। भयानक गर्मी में अखिलेश यादव निकलते कहां हैं। कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे? पसीना निकलेगा, गर्मी लगेगी। सुबह उठना भी पड़ेगा।

Wed, 6 May 2026 03:18 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
ममता इंतजार करती रहीं… वह गर्मी में निकलते कहां हैं; ओपी राजभर का अखिलेश के बंगाल दौरे पर तीखा तंज

UP News : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव के राजनीतिक रवैये, चुनावी रणनीति और ईवीएम को लेकर विपक्ष के आरोपों पर निशाना साधा। उन्होंने अपने बयान में जनता को सर्वोच्च बताते हुए विपक्षी दलों के रवैये पर कटाक्ष किया।

एक्स पर पोस्ट के जरिए साधा निशाना

राजभर ने एक्स पर लिखे अपने बयान में अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव लंबे समय तक बंगाल नहीं गए और अब वहां जाकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेंगे। उन्होंने लिखा- “ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश यादव अब आएंगे तब आएंगे। अखिलेश यादव नहीं गए। भयानक गर्मी में अखिलेश निकलते कहां हैं। कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे? पसीना निकलेगा, गर्मी लगेगी। सुबह उठना भी पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश ने ममता से मिलने जाने से पहले चढ़ाया UP का सियासी पारा, कहा-2022 में भी..

सबसे अच्छा काम है दोपहर में उठने के बाद ट्वीट कर देना

उन्होंने आगे लिखा कि सबसे अच्छा काम यह है कि दोपहर में उठने के बाद एक ट्वीट कर देना। यह काम अखिलेश यादव ने बिना नागा किया है। अब बंगाल भी जा रहे हैं। अब रैली तो करनी नहीं है। एसी की ठंडक में बैठकर ममता जी को ढांढस देंगे। और गुजारिश करेंगे कि ममता जी पिछले चुनाव की तरह आप मेरे समर्थन में यूपी जरूर आना।

सिंहासन खाली करो कि जनता आती है

राजभर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि बंगाल में ममता जी से मुलाकात के जरिए अखिलेश जी यूपी को संदेश देंगे कि सब ईवीएम की वजह से हो रहा। अखिलेश यह सब अपने लिए कर रहे हैं ताकि 2027 में जब वे हारें तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ सकें। लेकिन शहजादों को याद रखना चाहिए कि अब जनता सिंहासन पर विराजमान है। जहां भी सिंहासन खाली नहीं हो रहा, जनता ने नारा दे दिया है कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। जय महाराजा सुहेलदेव राजभर, जय ओबीसी समाज, जय भारत।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर चंद्रशेखर का राजभर को लेटर, उठाए ये सवाल भी
ये भी पढ़ें:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर ने साधा निशाना, शिष्यों पर भी लगाया आरोप

ईवीएम और 2027 चुनाव का किया जिक्र

राजभर ने अपने बयान में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पहले से ही चुनावी हार के लिए ईवीएम को मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहा है। साथ ही, उन्होंने जनता को लोकतंत्र का वास्तविक केंद्र बताते हुए विपक्षी नेताओं पर राजनीतिक सहानुभूति बटोरने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि राजभर लगातार अखिलेश यादव की कार्यप्रणाली पर निशाना साध रहे हैं और विपक्ष के एजेंडे को चुटीली भाषा में एक्सपोज कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल की दीदी, तमिलनाडु वाले भैया हाशिए पर गए, अखिलेश यादव पर केशव का तीखा हमला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।