यूपी पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर चंद्रशेखर का ओमप्रकाश राजभर को लेटर, उठाए ये सवाल भी
यूपी पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर ने पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को पत्र लिखा है। । उन्होंने ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दे पर की जा रही देरी को लेकर सवाल उठाया है।

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी श्रेणी का आरक्षण तय करने को अभी तक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग न गठित करने पर नगीना के सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर ने पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को पत्र लिखा है। उन्होंने ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दे पर की जा रही देरी को लेकर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि किसी भी कीमत पर इस वर्ग के साथ अन्याय न हो पाए।
संविधान प्रदत्त नीति के अनुसार पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाए। वर्ष 2023 में नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण में लापरवाही के कारण उच्च न्यायालय ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दिया था। जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया बाधित हुई थी। अब पंचायत चुनाव में फिर ऐसी ही स्थिति सामने आ रही है। ओबीसी आरक्षण के साथ अगर कोई गड़बड़ी की गई तो वह स्वीकार नहीं होगी। ऐसे में इस विषय की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिससे ओबीसी आरक्षण में कोई गड़बड़ी न हो सके।
आरक्षण न अधिसूचना उम्मीदवारों ने शुरू की घरों की परिक्रमा
आपाको बता दें कि पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। पंचायत चुनाव की तारीख और आरक्षण भले ही अभी तय नहीं हुए हो, लेकिन गांवों में चुनाव की सरगर्मी अभी से बढने लगी है। ग्राम पंचायत के मुखिया अब रोजाना लोगों के घरों पर दस्तक देकर उनका लगातार कुशल क्षेम पूछ रहे हैं। पंचायत चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की ओर से भी अभी से ही रणनीति और तैयारियां जोर शोर से आरंभ कर दी गई हैं। गौरतलब है कि ग्राम पंचायतो का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। पंचायत चुनाव की आहट मिलते ही जहां वर्तमान पंचायत जनप्रतिनिधियों की धडकनें तेज होने लगी हैं। तो वहीं विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवार वर्तमान प्रधान की कमियों और खामियों को बताते और गिनाते हुए खुद के मैदान में उतरने की जानकारी ग्रामीणों को दे रहे हैं।




साइन इन