nephew enters aunt s house gag rapes her cctv footage captures the act घर में घुसे भतीजे ने चाची का मुंह दबाकर किया रेप, CCTV में कैद हुई गंदी करतूत वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घर में घुसे भतीजे ने चाची का मुंह दबाकर किया रेप, CCTV में कैद हुई गंदी करतूत वायरल

भतीजा लगने वाला मिथुन उर्फ लोली उनके घर में जबरन घुस आया। वह गंदी हरकतों पर उतर आया। महिला ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर दरिंदगी की। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गया। उसने कहा कि किसी को इस घटना की जानकारी दी तो जान से मार देगा।

Wed, 20 May 2026 11:21 PMAjay Singh संवाददाता, जसवंतनगर (इटावा)
share
घर में घुसे भतीजे ने चाची का मुंह दबाकर किया रेप, CCTV में कैद हुई गंदी करतूत वायरल

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के इटावा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में भतीजे लगने वाले एक शख्स ने अपने चाचा की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए चाची के साथ रेप किया। वह घर में जबरन घुस गया और चाची का मुंह दबाकर दरिंदगी कर डाली। उसकी यह गंदी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में इसके फुटेज वायरल हो गए तो हड़कंप मच गया। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। रेप पीड़ित चाची ने पुलिस को तहरीर देकर भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना, इटावा के बलरई क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति गुजरात में रहकर नौकरी करता है। यहां इटावा में महिला अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। आरोप है कि मंगलवार रात रिश्ते में भतीजा लगने वाला मिथुन उर्फ लोली उनके घर में जबरन घुस आया। महिला कुछ समझ पाती इसके पहले ही वह गंदी हरकतों पर उतर आया। महिला ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर दरिंदगी की। महिला के साथ रेप करने के बाद जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गया। उसने कहा कि किसी को इस घटना की जानकारी दी तो जान से मार देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहमति से बने शारीरिक संबंध रेप नहीं, HC ने कहा- शादी का हर वादा ‘झूठा वादा नहीं’

आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

रिश्ते की चाची से रेप जैसी शर्मनाक वारदात को अंजाम देने वाले भतीजे को शायद पता नहीं था कि उसकी गंदी करतूतें घर के आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही हैं। बाद में जाने कैसे सीसीटीवी कैमरे में कैद यह फुटेज वायरल हो गई। वीडियो वायरल हुए तो हड़कंप मच गया। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में होने लगी। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। इसके बाद बुधवार को किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता थाने पहुंची। उसने पुलिस से पूरी मामले की शिकायत की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छह महीने तक मेरे करीब नहीं आया पति, पुलिस से बोली पत्नी; लड़कों से करता है चैट

क्या बोली पुलिस

इटावा के एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि महिला से दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट उसकी तहरीर के आधार पर दर्ज की गई है। आरोपित युवक महिला का रिश्ते में भतीजा लगता है और उसके घर आना जाना था। घटना में सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम, 21 मई: गर्मी से बेहाल यूपी में और तीखे होंगे मौसम के तेवर, रेड अलर्ट
ये भी पढ़ें:5 साल की बच्ची पर डाग अटैक, SC दे चुका है खूंखार कुत्तों को सजा-ए-मौत की इजाजत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।