my father in law raped me female sub inspector s allegations cause sensation sits on dharna at police station for 2 hour ‘ससुर ने मेरा रेप किया’, महिला दरोगा के आरोपों से सनसनी, थाने में 2 घंटे धरने पर बैठी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

‘ससुर ने मेरा रेप किया’, महिला दरोगा के आरोपों से सनसनी, थाने में 2 घंटे धरने पर बैठी

महिला दरोगा ने पारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर पति से एक साल पहले लव मैरिज की थी । शादी के कुछ समय बाद महिला का चयन पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर हो गया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले जातिगत टिप्पणी करते हुए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल में पूरी तरह अकेली पड़ गई।

Sat, 30 May 2026 04:02 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ (काकोरी)
share
‘ससुर ने मेरा रेप किया’, महिला दरोगा के आरोपों से सनसनी, थाने में 2 घंटे धरने पर बैठी

उत्तर प्रदेश प्रयागराज में तैनात महिला दरोगा ने पारा निवासी रिटायर्ड ससुर (दरोगा) पर दुष्कर्म (Rape) और प्रॉपर्टी डीलर पति पर फायरिंग का आरोप लगाया है। महिला दरोगा ने अन्य ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए गुरुवार को किसान यूनियन नेताओं के साथ मिलकर थाने में दो घंटे तक धरना दिया। पुलिस ने पीड़िता और उसके ससुरालीजनों की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला दरोगा पर थाने में प्रदर्शन करने के मामले में विभागीय कार्यवाही के लिए पारा पुलिस ने पत्र प्रेषित किया है। प्रयागराज पुलिस के अधिकारी महिला दरोगा की अनुशासनहीनता की जांच कर रहे हैं।

महिला दरोगा ने पारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर पति से एक साल पहले प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था। शादी के कुछ समय बाद महिला का चयन पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर हो गया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले जातिगत टिप्पणी करते हुए प्रताड़ित करने लगे। पति से शिकायत करने पर उसने भी इस बारे में चुप्पी साध ली। पति ने भी साथ नहीं दिया और इस तरह वह ससुराल में पूरी तरह अकेली पड़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरे धर्म के बुजुर्ग ने बिस्कुट के बहाने मासूम को कमरे में बंद कर किया रेप

नौकरी करने को लेकर भी अपमानित किया जाता था। महिला का आरोप है कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर चूहे मारने वाली दवा खिलाकर जान से मारने की कोशिश करते हुए कमरे में बन्द कर दिया। किसी तरह महिला ने पिता को बात बताई, जिसके बाद घर पहुंचे पिता ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

ससुरालियों से शिकायत करने गए पिता पर पति और ससुर ने हमला कर असलहा तान कर भगा दिया। महिला का आरोप है कि चार दिन पहले पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को पीड़िता अपने परिजनों और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पारा थाने में जमकर बवाल किया। प्रदर्शन के दौरान महिला दरोगा बेसुध हो गयी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पारिवारिक विवाद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP : कनेक्टिविटी और रफ्तार को नया आयाम, CM ने इन 3 एक्सप्रेसवे के लिए दिया आदेश
ये भी पढ़ें:UP : ग्राम पंचायतों के साढ़े 7 लाख सदस्यों का कार्यकाल खत्म, प्रधान बने प्रशासक
ये भी पढ़ें:ओवर लोड ट्रांसफॉर्मरों पर नोटिस लगेगी, खपत देख ऐक्शन: बिजली चोरी रोकने का प्लान

महिला दरोगा की तहरीर पर ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और पति, सास और नंद पर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, महिला दरोगा के पति ने पत्नी पर मकान को कब्जाने की नीयत से प्रताड़ित करने एवं परिजनों के साथ मिलकर उसपर असलहे से जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।