connectivity and speed in up gain a new dimension cm yogi adityanath orders about these 3 expressways यूपी में कनेक्टिविटी और रफ्तार को नया आयाम, CM योगी ने इन 3 एक्सप्रेसवे के लिए दिया आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में कनेक्टिविटी और रफ्तार को नया आयाम, CM योगी ने इन 3 एक्सप्रेसवे के लिए दिया आदेश

सीएम योगी ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में ‘सीएम समीक्षा’ में शामिल परियोजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहा कि CM ऑफिस में विशेष सेल गठित कर इन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण और विनिमय संबंधी कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Wed, 27 May 2026 08:42 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में कनेक्टिविटी और रफ्तार को नया आयाम, CM योगी ने इन 3 एक्सप्रेसवे के लिए दिया आदेश

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून में आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे का काम पूरा कराने और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फर्रुखाबाद लिंक समेत प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने को कहा। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं की लगातार मानीटरिंग के लिए सीएम कार्यलय में विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने बुधवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की चौथी बैठक के दौरान ये निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में ‘सीएम समीक्षा’ में शामिल परियोजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सेल गठित कर इन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को नई गति देगी। उन्होंने भूमि अधिग्रहण और विनिमय संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए लगभग 55 प्रतिशत भूमि प्राप्त की जा चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP : ग्राम पंचायतों के साढ़े 7 लाख सदस्यों का कार्यकाल खत्म, प्रधान बने प्रशासक

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण जून के अंत तक पूरा कर लिया जाए। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट स्वीकृत हो चुका है और भूमि अधिग्रहण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निवेश संबंधी परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और निवेशकों के साथ सतत संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के लिए 323 हेक्टेयर में से 301 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा प्राप्त हो चुका है। डेवलपर चयन के लिए निविदा की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 जुलाई 2026 कर दी गई है। वहीं मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के लिए 200 हेक्टेयर में से 144 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध हो चुकी है और शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के लिए मॉडल बिल्डिंग बायलॉज को निवेश अनुकूल व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि भवन स्वीकृति संबंधी प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिजिटल प्लेटफार्म से बड़ी साजिश का भंडाफोड़, पाक गैंगस्टर से जुड़े 4 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:UP : अज्ञात शख्स की मेल से इस मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, NMC ने दिया ऐक्शन का आदेश
ये भी पढ़ें:UP के छठवीं से आठवीं तक स्कूलों में बनेंगे MHN क्लब, छात्राओं को मिलेगी बड़ी मदद

जेवर एयरपोर्ट के लिए 15 जून से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र में 500 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आवागमन के लिए प्राथमिक चरण में 110 इलेक्ट्रिक बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 जून से प्रस्तावित उड़ान संचालन से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार पर भी जोर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 15.5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं और वर्ष 2030 तक 10 हजार चार्जिंग स्टेशन विकसित करने का लक्ष्य तय किया गया है। अभी तक लगभग 2500 चार्जिंग स्टेशन संचालित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निकट प्रस्तावित एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट हब की समीक्षा करते हुए कहा कि कृषि और मत्स्य आधारित उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए आधुनिक प्रोसेसिंग और निर्यात सुविधाएं विकसित की जाएं। बैठक में बताया गया कि एग्री एक्सपोर्ट हब के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में 29 एकड़ भूमि चिन्हित की जा चुकी है। साथ ही जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन के साथ यात्रियों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।