दूसरे धर्म के बुजुर्ग ने बिस्कुट दिलाने के बहाने मासूम को कमरे में बंद कर किया रेप
यूपी के लखनऊ में ठाकुरगंज में पड़ोसी मुस्लिम बुजुर्ग ने सात साल की हिन्दू बच्ची को घर में बुलाकर उसे कमरे में बंद कर दरिंदगी की। बिस्कुट देने के बहाने मासूम को बहलाकर आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बच्ची के शोर मचाने पर उसका मुंह दबाने की कोशिश की।

यूपी के लखनऊ में ठाकुरगंज में पड़ोसी मुस्लिम बुजुर्ग ने सात साल की हिन्दू बच्ची को घर में बुलाकर उसे कमरे में बंद कर दरिंदगी की। बिस्कुट देने के बहाने मासूम को बहलाकर आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बच्ची के शोर मचाने पर उसका मुंह दबाने की कोशिश की। उधर, मासूम के कुछ देर से गायब होने पर परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ देर में मासूम बेटी रोती हुई घर पहुंची और उसके साथ हुई घटना की परिजनों को सूचना दी। आक्रोशित परिजन मुस्लिम बुजुर्ग के घर पहुंचे। उसे पकड़कर पीटा और ठाकुरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट समेत कई धाराओं में कार्रवाई की। क्षेत्र में सामुदायिक तनाव को देखते हुए अहतियातन पुलिस तैनात कर सतर्कता बरती जा रही है। पीड़ित परिजनों के मुताबिक ठाकुरगंज की आम्रपाली चौकी के तहत पुराना तोपखाना बरी रोड के सत्य घाट के पास रहने वाले मो. शकील ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आस पास के ही हिन्दू परिवार की सात साल की बेटी को बिस्कुट का लालच दिया। आरोप है कि बुजुर्ग मो. शकील बहला फुसलाकर मासूम को अपने घर में ले गया। कमरे का दरवाजा बंद करके बुजुर्ग ने मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए दुष्कर्म किया।
उधर, घर पर मासूम के न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन मोहल्ले में बच्ची को खोज रहे थे। उधर, बुजुर्ग ने मासूम को डरा धमकाकर अपने घर से भगा दिया। कुछ देर में मासूम दर्द से तड़पती हुई अपने घर पहुंची। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और आरोपी के घर पहुंचे।
आक्रोशित परिजन को देख भागने लगा आरोपी
परिजन बेटी की हालत देखकर आक्रोशित हो गए। तुरंत ही परिजन बेटी के बताने के मुताबिक आरोपी मो. शकील के घर पहुंचे। शकील परिजनों को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। पीड़ित परिजनों ने आरोपी को घर में घुसकर पकड़ा। उसकी पिटाई की। फिर ठाकुरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित परिजनों की ओर से ठाकुरगंज पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मासूम का मेडिकल करवाया गया है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने दो समुदायों के बीच मामला देख अहतियातन इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।




साइन इन