मोहर्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने ली पीस कमेटी की बैठक
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में सभी ने शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री से बचने का आग्रह किया। प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग आवश्यक बताया गया।

मुजफ्फरनगर आगामी मोहर्रम पर्व को जनपद में सकुशल संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं ने भाग लिया।डीएम ने सभी से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। डीएम और एसएसपी ने दो टूक कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ, गलत या धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट शेयर न करे। असामाजिक तत्वों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।बैठक
में अधिकारियों ने आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने और कानून व्यवस्था का पालन करने पर जोर दिया। इस दौरान एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एएसपी/सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह और नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ सहित सभी क्षेत्राधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन