शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर दिशा-निर्देश
शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर दिशा-निर्देश शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर दिशा-निर्देशशांतिपूर्ण और सौह

फलका। एक संवाददाता मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को फलका थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह,सीओ सैमी पोद्दार व फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव, ने संयुक्त रूप से की।जबकि मौके पर एसडीपीओ-टू सुनील कुमार शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए और मोहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे,और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फलका प्रखंड में सभी समुदायों के बीच परंपरागत रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल रहा है,इस परंपरा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
एसडीपीओ-टू ने बैठक में मोहर्रम पर्व के आयोजन के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने विशेष रूप से डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही और सभी अखाड़ा कमेटियों को निर्धारित रूट चार्ट और समय का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि बगैर लाइसेंस के जुलुश निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी का कर्तव्य है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा जुलूस में हथियारों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध और लाइसेंसधारी अखाड़ों को नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया।अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार ने भी उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है और पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सघन गश्ती भी सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।इस मौके पर मुखिया राजेश रंजन, राजू नायक, मखिया प्रतिनिधि संजय झा,अमित गुप्ता, मोहम्मद इमरान,सरपंच आमिल उर्फ भुट्टो, सांसद प्रतिनिधि तफसील अहमद,,भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनुज मंडल,अब्दुल कलाम आजाद,समिति सदस्य मनोज मंडल, उपेंद्र महतो, मोहम्मद नशीम,मोहम्मद इकराम,पंकज यादव,टुनटुन गुप्ता,बदरुद्दीन, पप्पू यादव , मोहम्मद सरताज, सोनू खान जकी सहित फलका प्रखंड के विभिन्न अखाड़ों के खलीफा उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन