Stakeholders Meet to Discuss Muharram Processions and Tazia Regulations 12 फीट से अधिक ऊंची ताजिया नहीं, शपथ पत्र जरूरी, Balia Hindi News - Hindustan
More

12 फीट से अधिक ऊंची ताजिया नहीं, शपथ पत्र जरूरी

Balia News - नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। मुहर्रम को लेकर तजियादारों की बैठक गुरुवार को थाना परिसर

Thu, 11 June 2026 10:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share
12 फीट से अधिक ऊंची ताजिया नहीं, शपथ पत्र जरूरी

नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। मुहर्रम को लेकर तजियादारों की बैठक गुरुवार को थाना परिसर में सीओ आलोक गुप्त की अध्यक्षता में हुई। इसमें ताजिया ऊंचाई 12 फीट निर्धारित करने पर सहमति हुई।क्षेत्राधिकारी ने त्यौहार को आपसी सौहार्द्र से मनाने की अपील की। बताया कि मुहर्रम के जुलूस के लिए शपथ पत्र देना आवश्यक है। कार्यक्रम के लिए अनुमति भी निश्चित ले लें। शासन के निर्देश का हवाला देते हुए बताया कि ताजिया की ऊंचाई तय मानक से अधिक नहीं होगी। अपने निर्धारित स्थानों पर ही ताजिया दफन किये जायेंगे। डीजे नियमानुसार बजेंगे और किसी प्रकार का हथियार ताजिये के स्थानों पर नहीं होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बार नहीं उठेगा बड़ा ताजिया

थानाध्यक्ष सजंय मिश्र ने बताया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर में कुल सात ताजिया के साथ क्षेत्र में कुल 36 ताजिया बनाई जाती है। इस मौके पर नायब तहसीलदार एसडीओ जाहिद इकबाल, चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर, इश्तियाक अहमद, रिजवान अहमद, पिंटू अंसारी, इश्तेयाक अहमद, रियाजिद्दीन, महमूद आलम, असगर, मुमताज अंसारी, कलीम आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।