चरथावल में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में महिलाएं सम्मानित
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना था। मुख्य अतिथि डा. वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्वलित किया। महिलाओं को सम्मानित किया गया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुजफ्फरनगर। चरथावल विकास खंड परिसर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और प्रचार-प्रसार हेतु एक शानदार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप की अध्यक्षता एवं संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वक्ताओं ने बताया कि संसद द्वारा पारित यह ऐतिहासिक कानून लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें नीति-निर्माण में सशक्त बनाएगा।
इस दौरान मोबाइल नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल कर अधिनियम के प्रति समर्थन जताने की अपील भी की गई।समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ईसीसीई किट व स्टेडिओमेटर वितरित किए गए, साथ ही नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न हुई। अक्षय तृतीया के दृष्टिगत बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने सभी को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर मिशन शक्ति और महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गुड्डी त्यागी, डॉ. विपिन त्यागी, अंजू, राजरानी, नीरज गौतम सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन