Nari Shakti Vandan Act Empowering Women for a Bright Future अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान और उज्जवल भविष्य की गारंटी : गुलाब देवी , Moradabad Hindi News - Hindustan
More

अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान और उज्जवल भविष्य की गारंटी : गुलाब देवी

Moradabad News - नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के आत्म सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कार्यक्रम में कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। यह अधिनियम नारी सशक्तिकरण का नया युग है और महिलाएं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Thu, 16 April 2026 07:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान और उज्जवल भविष्य की गारंटी : गुलाब देवी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के आत्म सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने यह बातें गुरुवार को पंचायत भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन के समर्थन में आयोजित टाउनहाल कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव महिलाओं को सम्मान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश की मातृशक्ति को सम्मान, अधिकार एवं अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, स्वाभिमान और उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं

महिलाएं आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यह आयोजन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा यह अधिनियम नारी सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत है, जिससे महिलाओं को समाज एवं राजनीति में नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। डा. प्रेमवती उपाध्याय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत कर तालियां बंटोरीं। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक रितु नारंग ने किया। पंचायत भवन में काफी संख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।इन्सेटमातृशक्ति ने कहा, इस अधिनियम से सामाजिक बदलाव होगामहिला शक्ति ने कहा कि इस अधिनियम से सामाजिक बदलाव होगा। मंचासीन अतिथियों में डा. प्रेमवती उपाध्याय, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिया अग्रवाल, स्नेह प्रोजेक्ट की डायरेक्टर शिखा गुप्ता, महिला उद्यमी नैंसी अग्रवाल, महिला उद्यमी पायल रस्तोगी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीतू रस्तोगी एवं वीना अरोड़ा समेत हॉल में तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूदइस अवसर पर अभियान संयोजक विशाल त्यागी, विजय लक्ष्मी पंडित, सुनीता शर्मा, अभिषेक चौबे, अर्चित गुप्ता, हेमा खत्री, सिमरन कौर, पूर्णिमा खन्ना, रंजना शर्मा, दीपा गुप्ता, रचना अग्रवाल, शशि किरण, वनिता मल्होत्रा, उर्वशी शुक्ला, सुनीता सैनी, क्षमा अग्रवाल, पंकज शर्मा, शिखा परमार, कमला वर्मा, अश्वनी शर्मा, दीक्षांत चौधरी, अमित शर्मा, शीतल राजपूत एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति, महिला उद्यमी, विभिन्न क्षेत्रों की प्रबुद्ध महिलाएं, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि का स्वागत कियागुलाब देवी का इस दौरान पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में सहभागिता की। महिलाएं नारी शक्ति वंदन अधिनियम से उत्साहित दिखाई दीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वंदन अधिनियम से राजनीति में महिलाओं की भागदारी होगी निश्चित: ब्रजेश पाठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने निकाली महिला स्कूटर रैली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।