Empowerment of Women NSS Initiative at Vijay Singh Pathik College नारी शक्ति दीवार, शपथ व मानव श्रृंखला का आयोजन, Shamli Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति दीवार, शपथ व मानव श्रृंखला का आयोजन

Shamli News - कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 और नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह ने महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। एनएसएस इकाई ने मानव श्रृंखला, शपथ ग्रहण और नारी शक्ति दीवार के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

Fri, 17 April 2026 12:04 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share
नारी शक्ति दीवार, शपथ व मानव श्रृंखला का आयोजन

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नारी शक्ति दीवार, मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की कुल जनसंख्या का 50 प्रतिशत भाग महिलाओं का है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 निःसंदेह महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कड़ी है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डॉली के नेतृत्व में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा छात्र एवं छात्राओं के मध्य इस अधिनियम के विषय में जानकारी, जागरूकता एवं प्रचार हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

महिलाओं के सम्मान एवं गरिमा को अक्षुण्ण रखने, लैंगिक समानता, स्वतंत्रता एवं समावेशी समाज के निर्माण में योगदान हेतु शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही नारी शक्ति दीवार पर छात्राओं द्वारा अपने विचारों को लेखनीबद्ध किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवक वंश कुमार, याकूब, मुस्कान मलिक, सिदरा, दीपा, महक, मुस्कुरा, अरमान, मुकीम, सुहैल आदि का योगदान रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानव श्रंखला व रैली निकाल दिया सशक्त नारी-विकसित नारी का संदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति किया जागरुक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।