नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम
Kannauj News - महिला आरक्षण अधिनियम 2023 के तहत नेहरू महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं और समाज में महिला सशक्तिकरण और समान अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और महिला अधिकारों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के अंतर्गत नेहरू महाविद्यालय परिसर में जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और भागीदारी के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति दीवार तैयार की गई, जिसमें छात्राओं ने महिला अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस महत्वपूर्ण विषय से जोडऩे का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर एकता और जागरूकता का संदेश दिया गया तथा नगर में जागरूकता रैली भी निकाली गई।
रैली के माध्यम से महिला अधिकारों, समान अवसरों और सामाजिक भागीदारी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.जयवीर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं, प्रो.बबिता यादव, मीडिया प्रभारी डॉ.रविप्रताप सिंह, शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन