Mother and daughter reached assembly to commit suicide police snatched bottle before they could pour petrol on them विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंची मां-बेटी, पेट्रोल डालने से पहले पुलिस ने छीनी बोतल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंची मां-बेटी, पेट्रोल डालने से पहले पुलिस ने छीनी बोतल

विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार दोपहर दामोदरनगर कृष्णानगर की रहने वाली स्नेहा सिंह पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने के लिए विधानभवन के पास पहुंची। आग लगाने से पहले पुलिस ने बचा लिया।

Thu, 19 Feb 2026 03:45 PMDinesh Rathour लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share
विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंची मां-बेटी, पेट्रोल डालने से पहले पुलिस ने छीनी बोतल

यूपी विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार दोपहर दामोदरनगर कृष्णानगर की रहने वाली स्नेहा सिंह पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने के लिए विधानभवन के पास पहुंची। स्नेहा पेट्रोल ऊपर उड़ेलती इसके पहले ही आत्मदाह निरोधी दस्ते ने झपट्टा मार कर बोतल उसके हाथ से छीनकर उसे बचा लिया। स्नेहा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह बीकेटी के कठवारा गांव की रहने वाली है।

नौ महीने पूर्व उसका विवाह कृष्णानगर के दामोदर नगर निवासी अधिवक्ता विनायक सिंह के साथ हुआ था। ससुरालीजनों से उसका विवाद हो गया। उन्होंने घर से निकाल दिया। अब वह घर के अंदर दाखिल नहीं होने दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसने कृष्णानगर पुलिस से भी इस संबंध में शिकायत की थी पर कुछ सुनवाई नहीं हुई। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने ने कृष्णानगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कृष्णानगर पुलिस हजरतगंज पहुंची और पीड़िता को लेकर थाने जा रही है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर रही है। उसके परिवारीजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ के ज्वेलर्स से एक करोड़ की ठगी; व्हाट्सएप कॉल पर खेला, 'कृष्णा' बना पहेली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कीटनाशकों को प्रतिबंधित करने के मुद्दे पर सपा का वॉकआउट, कृषि मंत्री से नोकझोंक

युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थनगर में भी आत्मदाह की कोशिश करने का मामला सामने आया है। यहां मकान के बंटवारे के विवाद में पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से आहत शहर के बसडिलिया निवासी एक युवक ने कलक्ट्रेट गेट पर डीजल लेकर पहुंच गया। युवक ने अपने ऊपर तेल उड़ेलकर आग लगानी चाही तभी वहां मौजूद एलआईयू जवानों ने उसे दबोच लिया। मंगलवार की सुबह कलक्ट्रेट के कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचकर अपना काम-काज निपटाने लगे थे। फरियादी भी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचने लगे थे। परिजन में जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया था। इसी दौरान शहर के बसडिलिया निवासी एक युवक कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचा। उसने बोतल में भरा डीजल अपने ऊपर उड़ेल लिया और माचिस की तीली जलाकर आग लगाने की कोशिश की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव: 2.81 करोड़ वोटर के सत्यापन अभी बाकी, कैसे होंगे? कल तक ही समय

थोड़ी दूरी पर मौजूद एलआईयू जवान ने उसकी हरकत भांप ली और दौड़कर उसके पास पहुंचा और उसे दबोच लिया। एलआईयू जवान ने उसकी जान बचा ली और उसे जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया। युवक का आरोप है कि उसके पिता ने भूमि का बंटवारा कर दिया है। उसका बड़ा भाई विवाद करता है। अपनी पत्नी को आगे कर पुलिस से प्रताड़ित कराता है। सोमवार को भी उसने ऐसा ही किया। वह थाने पर गया तो उसकी नहीं सुनी गई। उसकी सुनवाई नहीं हो रही है इससे तंग आकर उसने आत्मदाह करने की कोशिश की। सीओ सदर विश्वजीत सौरयान ने बताया कि मामला राजस्व का है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।