more pain PDA will grow more they were forced to queue for cylinders Akhilesh lashed out at the BJP जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना बढ़ेगा PDA; बीजेपी ने फिर लाइन में लगा दिया; सरकार पर बरसे अखिलेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना बढ़ेगा PDA; बीजेपी ने फिर लाइन में लगा दिया; सरकार पर बरसे अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा  कि भाजपा सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर का वजन कम कर दिया है। गैस के लिए लोगों को लाइन में लगा दिया है। आगामी चुनाव में जनता लाइन में लगकर इन्हें बाहर करेगी। जितनी पीड़ा बढ़ेगी, पीडीए उतना ही और बढ़ेगा।

Thu, 26 March 2026 01:25 PMsandeep हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना बढ़ेगा PDA; बीजेपी ने फिर लाइन में लगा दिया; सरकार पर बरसे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस कर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर का वजन कम कर दिया है। गैस के लिए लोगों को लाइन में लगा दिया है। कोरोना की याद दिला दी है। इस सरकार ने सिर्फ लाइन में लगाने का काम किया है। और आगामी चुनाव में जनता लाइन में लगकर इन्हें बाहर करेगी। जितनी पीड़ा बढ़ेगी पीडीए उतना ही और बढ़ेगा।

सरकार में प्रोपोगेंडा मंत्री ज्यादा हैं- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार में सभी मंत्री अपने-आप को प्रधानमंत्री समझने लगे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार में 'प्रोपोगेंडा मंत्री' ज्यादा हैं, जो सिर्फ प्रचार में लगे रहते हैं। सरकार मंथन के बाद भी मंत्रियों का सही चयन नहीं कर पा रही है। हालात ऐसे हैं कि लगातार बैठकों के बावजूद नए मंत्रियों की घोषणा नहीं हो पा रही और ऐसा लग रहा है कि यह प्रक्रिया नवरात्र तक खिंच सकती है।

एमओयू पर अखिलेश ने उठाए सवाल

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की जनता को ठगा गया।जितने भी एमओयू इस सरकार में हुए हैं सब गलत हैं और सभी की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियों से करार किया गया जिसकी कोई पहचान ही नहीं है। दरअसल अखिलेश उस पुच AI कंपनी पर सवाल उठा रहे थे जिसकी हैसियत 43 लाख रुपए थी उसके साथ कैसे 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश का करार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपको कब्रिस्तान प्यारा, हमें मंदिर; CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
ये भी पढ़ें:कौन हैं रुक्मिणी निषाद? जिसे आगे कर अखिलेश यादव ने दोहराया मुलायम का मल्लाह दांव

लखनऊ में सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा लगाएंगे

सपा मुखिया ने कहा कि इन लोगों को पीडीए का मतलब ही पता नहीं है। ये लोग जितना पीडीए को परेशान करेंगे, पीडीए उतना मजबूत होगा। इनका यूपी से सफाया करना है। ये जो नकली लोग हैं, जिन्होंने पूजनीय शंकराचार्य का अपमान किया है, उन्हें यूपी से बाहर करना है। इससे पहले अखिलेश ने महान सम्राट अशोक मौर्य की जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकार आने पर सम्राट अशोक की लखनऊ में एक भव्य प्रतिमा बनाकर उन्हें सोने के सिंहासन पर बैठाने का काम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MoU से पहले AI से ‘पूछ’ के बारे में पूछ लिया होता, अखिलेश का योगी पर तीखा हमला

29 मार्च से सपा का चुनावी अभियान

सपा अध्यक्ष ने कहा कि 29 मार्च से सपा अपना चुनावी अभियान नोएडा से शुरू करेगी और वहां अधिक से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने कहा समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा करती है और किसी का हक नहीं मारती। उन्होंने जातीय जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि आबादी के आधार पर सभी वर्गों को लाभ मिलना चाहिए। चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू की जाएगी और युवाओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके साथ ही “नारी सम्मान समृद्धि योजना” के तहत महिलाओं के खाते में 40 हजार रुपये देने का भी ऐलान किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।