aapko kabristan pyara tha aapne wahan paisa diya hame mandir pyare hain hum wahan paise denge cm yogi taunts akhilesh आपको कब्रिस्तान प्यारा तो आपने वहां पैसा दिया, हमें मंदिर...; CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आपको कब्रिस्तान प्यारा तो आपने वहां पैसा दिया, हमें मंदिर...; CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा कि पहले मंदिरों को सुविधाएं नहीं मिलती थीं। यह पैसा कब्रिस्तान के लिए जाता था। सपा के एक नेता यही बोल रहे थे कि आपने कब्रिस्तान का पैसा डायवर्ट किया। हमने कहा कि डायवर्ट नहीं किया। आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने वहां पैसा दिया। हमें मंदिर प्यारे हैं और हम मंदिर के लिए पैसे देंगे।

Thu, 26 March 2026 12:34 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
आपको कब्रिस्तान प्यारा तो आपने वहां पैसा दिया, हमें मंदिर...; CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुट गया है। बुधवार को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ भी पूरी तरह चुनावी मोड में दिखे। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर विपक्ष, खासतौर पर समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखे हमले बोले। सीएम योगी ने कहा कि कई पीढ़ियां आईं देखती रह गईं नहीं हो पाया लेकिन आज राम मंदिर बन गया है। आज आप काशी विश्वनाथ धाम में जाइए या मां विन्ध्यवासिनी धाम में ये कितने भव्य हो गए हैं। किसी भी मंदिर में जाइए आपको कुछ परिवर्तन देखने को मिल रहा होगा। करीब 1500 मंदिरों में हमने कुछ न कुछ धनराशि देकर उसके सुन्दरीकरण का काम किया है। पहले यह नहीं होता था। पहले मंदिरों को सुविधाएं नहीं मिलती थीं। यह पैसा कब्रिस्तान के लिए जाता था। सपा के एक नेता यही बोल रहे थे कि आपने कब्रिस्तान का पैसा डायवर्ट किया। हमने कहा कि डायवर्ट नहीं किया। यह सरकार और जनता का पैसा था। आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने वहां पैसा दिया। हमें मंदिर प्यारे हैं और हम मंदिर के लिए पैसे देंगे। जिसको जो प्यारा होता है वो वही करता है।

सीएम योगी बुधवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ‘उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष’ विषयक इस कार्यक्रम का आयोजन योगी सरकार के नौ वर्षों के सतत विकासपरक कार्यकाल के उपलक्ष्य में किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह पहली सरकार है जिसने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल को पूरा करने के बाद, सफलतापूर्वक दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर धमाकेदार विजय प्राप्त की है। यह तब हुआ जब कार्यकर्ताओं ने जमीनी धरातल पर कार्य किया। सीएम योगी ने कहा कि जिस अयोध्या में जाने पर पुलिस की लाठियां-गोलियां मिलती थीं, सरकार की प्रताड़ना मिलती थी, दुर्व्यवस्था मिलती थी, आज वह अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरियों में से एक नगरी बन गई है। वहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है। सीएम ने कहा कि प्रत्येक मंडल, वार्ड और बूथ पर तीन प्रकार की पुस्तकें गई होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्रवान किया वार्ड और बूथ स्तर पर इन विकास कार्यों, उपलब्धियों की चर्चा करनी होगी। यदि हम चर्चा नहीं करेंगे तो जनता उसे भूलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट ट्रेन का मुकाबला, योगी का अखिलेश पर बड़ा तंज

परिवारवाद पर बोला हमला

सीएम योगी ने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर माफिया और मच्छर के पीछे पहचान का संकट खड़ा हुआ था। हमने वो चुनौतियां देखी हैं। उसके पीछे जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति थी जो एक होनहार कार्यकर्ता को आगे बढ़ने से रोकती थी। एक ही परिवार के सब लोग होते थे। उन्होंने कहा कि पहले गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के नाम पर देश में कोई पूछता नही था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन दो खेल पुरस्कारों में अब मिलेंगे 10-10 लाख, सीएम योगी का ऐलान

अगर आपने बता दिया तो सामने वाला व्यक्ति पांच कदम पीछे हो जाता था। उन्होंने सवाल उठाया, कौन लोग थे जो पहचान का संकट खड़ा कर रहे थे? कौन लोग थे जिन्होंने आपकी पीढ़ी को विकास से वंचित रखा था? कौन लोग थे जिनकी संवेदना इंसेफेलाइटिस से तड़प रहे मासूमों पर नहीं पिघलती थी। उन्होंने कहा कि यह वही राज्य है जहां पहले बिजली नहीं मिलती थी। आज भरपूर मिल रही है। यहां के लोग आप एम्स के लिए संघर्ष कर रहे थे, आज एम्स बन गया। डबल इंजन की सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में इंसेफेलाइटिस को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी का मंत्रियों को निर्देश, बोले-कार्यकर्ताओं से मिलें और कराएं समाधान

यूपी अब उपद्रव नहीं, उत्सव का प्रदेश

सीएम योगी ने प्रदेश में नौ वर्षों में हुए सकारात्मक बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी और सावधान रहने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश को तबाह किया था, दंगों की आग में झोंका था। पहचान को मोहताज कर दिया था, उनके पाप से उन्हें मुक्ति न मिले, इसके लिए कोई भी ऐसा कार्य नहीं होना चाहिए, जिससे उनको मुद्दा बनाने का अवसर मिल सके। कहा कि विरोधियों का मोहरा नहीं बनना है। जो लोग मोहरा बनना चाहते हैं उनसे आप सावधान रहिएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।