Severe Heatwave Hits Hapur Temperatures Soar to 40 C कहर बरपाने लगी गर्मी, सूरज बरसा रहा आग, Hapur Hindi News - Hindustan
More

कहर बरपाने लगी गर्मी, सूरज बरसा रहा आग

Hapur News - गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का हाल किया बेहाल, पारा भी 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा फोटो संख्या-23 हापुड़, संवाददाता। इन

Sun, 19 April 2026 11:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share
कहर बरपाने लगी गर्मी, सूरज बरसा रहा आग

इन दिनों हापुड़ में गर्मी कहर बरपाने लगी है। दोपहर को सूरज की तल्ख किरणों से आसमान से आग बरस रही है, दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों को तेज धूप की वजह से शरीर झुलसने लगा है। इससे आमजन के अलावा पशु-पक्षियों का अभी से हाल बेहाल होने लगा है, जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। सूरज के तेवर रविवार को ओर उग्र हो गए। सुबह से ही मानों आसमान से आग बरसने लगी। अधिकतम पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान गर्मी से पस्त हुए लोग बचाव के लिए तरह-तरह से जतन करते नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीट वेव का अलर्ट, 42 डिग्री के करीब पारा

घर से बाहर निकले लोग छांव और ठंडे पानी की तलाश करते दिखे। इसके साथ ही 10 से 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलने लगी। यह हवा लोगों के शरीर में तीखी चुभन का अहसास करा रही थी। दोपहर दो बजे तक पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। इससे गर्मी और बढ़ गई।बाजार की रौनक पर भी असर दिखा। गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न उपाय करते रहे। जिधर छांव दिखाई देती, उधर ही चल रहे थे। लोग छाता और गमछा के के जरिये धूप से बचाव कर रहे थे। इस बढ़ती गर्मी में ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी काफी बढ़ गई। रेलवे स्टेशन पर तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए यात्रियों के समूह फुट ओवर ब्रिज के नीचे छांव में बैठे थे। मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल रहे। लेकिन गर्म हवा लोगों को झुलसाती रही। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले कुछ दिनों तक गर्मी इसी तरह बढ़ेगी। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल में छूटने लगे पसीने, 41 डिग्री की ओर बढ़ा पारा म
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।