दिन में तेज धूप से तपिश बढ़ी, अमरोहा का पारा पहुंचा 40 डिग्री
Amroha News - अमरोहा में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। विशेषज्ञों ने दोपहर में बाहर न निकलने और पानी पीने की सलाह दी है। अस्पतालों में गर्मी से संबंधित समस्याएं बढ़ रही हैं।

अमरोहा, संवाददाता। जिले में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन में तेज धूप से तपिश बढ़ी है। सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और जो लोग बाहर निकले, वे सिर और चेहरे को कपड़ों से ढककर गर्मी से बचाव करते दिखे। गर्मी के साथ उमस भी अपना असर दिखाएगी। गर्मी और उमस के इस दोहरे असर से लोगों की परेशानी बढ़ना तय है। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।रविवार
को दोपहर की तपिश इतनी तेज रही कि चौराहों और बाजारों में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आई। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के चलते लोगों को घरों में ही रहने पर मजबूर होना पड़ा। पेय पदार्थों की दुकानों पर ठंडे पानी, शिकंजी और जूस की मांग बढ़ गई है। वहीं, अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी समस्याओं जैसे डिहाइड्रेशन और चक्कर आने के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिससे गर्मी और बढ़ जाएगी। गर्मी के साथ उमस भी बढ़ेगी। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। मौसम विभाग ने 12 से 4 बजे के बीच बाहर न निकलने, खूब पानी पीने और सिर ढककर रखने की सलाह दी है।गर्मी से बचाव के लिए जरूरी उपायहाइड्रेशन: प्यास न लगने पर भी पानी पिएं, साथ ही छाछ, नींबू पानी और ओआरएस का सेवन करें।खान-पान: तरबूज, खीरा, ककड़ी जैसे मौसमी फल खाएं।पहनावा: हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।सावधानी: दोपहर की धूप में निकलने से बचें और बाहर जाते समय छाता या तौलिया का प्रयोग करें।हीटस्ट्रोक (लू) के लक्षणतेज सिरदर्द और चक्कर आना।शरीर में कमजोरी और थकान।उल्टी या जी मिचलाना।यदि लक्षण गंभीर हों, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन