हीट वेव का अलर्ट, 42 डिग्री के करीब पारा
Aligarh News - - गर्म हवाओं का असर, झुलसाने लगी अब धूप, आगामी दिनों लू और तापमान बढ़ने का संभावना

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी ने रविवार को भी तल्ख तेवर दिखाए। सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा। तेज धूप ने दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक तापमान तेजी से बढ़ते हुए 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दोपहर को दो से तीन बजे के बीच आसमान में हल्के बादल जरूर छाए, जिससे कुछ देर के लिए राहत की उम्मीद जगी। लेकिन यह ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और जल्द ही छंट गए। इसके बाद फिर से तेज धूप निकल आई। उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं ने वातावरण को और अधिक शुष्क बना दिया, जिससे त्वचा पर जलन और थकान महसूस की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति अभी और गंभीर हो सकती है। 22 व 23 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और साफ आसमान रहने के कारण सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही, हवा की नमी में कमी आने से गर्मी का असर और तीखा महसूस हो रहा है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री या उससे अधिक तक जा सकता है। लू चलने की संभावना भी जताई गई है, खासकर दोपहर के समय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों ने भी दोपहर में घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।.......लगातार चढ़ता तापमानतारीख अधिकतम न्यूनतम10 31.8 17.211 35.0 18.612 35.2 18.813 36.0 18.814 38.4 19.415 39.6 22.616 40.2 20.617 40.4 23.018 41.4 23.619 41.8 23.8
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन