Heatwave Advisory Issued in Moradabad Stay Safe from Heat-related Illnesses गर्मी में यह बचाव करें तो मिलेगी राहत, Moradabad Hindi News - Hindustan
More

गर्मी में यह बचाव करें तो मिलेगी राहत

Moradabad News - मुरादाबाद में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भीषण गर्मी के कारण एडवाइजरी जारी की है। एडीएम ममता मालवीय ने हीट स्ट्रोक और हीट रैश के लक्षणों की पहचान के लिए जागरूकता बढ़ाने का सुझाव दिया। पानी अधिक पिएं, हल्के कपड़े पहनें, और जब भी जरूरी हो, चिकित्सीय सलाह लें।

Tue, 21 April 2026 11:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
गर्मी में यह बचाव करें तो मिलेगी राहत

मुरादाबाद। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भीषण गर्मी के चलते एडवाइजरी जारी की है। एडीएम फाइनेंस ममता मालवीय ने बताया कि तल्ख धूप से बचाव करने की जरूरत है। हीट स्ट्रोक, हीट रैश के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सरदर्द, उबकाई, पसीना आना, मूर्छा आदि को पहचाने। आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा लोगों को हीटवेव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है अपील है कि उपरोक्त लक्षण की स्थिति में तत्काल नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। यह करेंअधिक से अधिक पानी पियें, यदि प्यास न लगी हो तब भीहल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले हल्के वस्त्र पहनेंधूप के चश्में, छाता, टोपी, व चप्पल का प्रयोग करेंअगर आप खुले में कार्य करते है तो सिर, चेहरा, हाथ पैरो को गीले कपड़े से ढके रहें तथा छाते का प्रयोग करेंयात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ ले जाएंओआरएस, घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी (माड), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जिससे कि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।यदि

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीट स्ट्रोक वाले मरीजों का मेडिकल कॉलेज में आठ बेड के वार्ड पर होगा इलाज

मूर्छा या बीमारी अनुभव करते है तो तुरन्त चिकित्सीय सलाह लें।जानवरों को छायोदार स्थानों पर रखें तथा उन्हें पर्याप्त पानी पीने को दे।अपने घरों को ठंडा रखें पर्दे दरवाजे आदि का उपयोग करें तथा शाम, रात के समय कमरों को ठंडा करने के लिए इसे खोल दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदौली: बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी, अगले 5 दिन भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।