चंदौली: बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। जिले में बढ़ते तापमान और पारा बढ़ने से भीषण गर्मी, गर्म

चंदौली, संवाददाता। जिले में बढ़ते तापमान और पारा बढ़ने से भीषण गर्मी, गर्म हवा और लू के प्रकोप से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि संभव हो तो घर में ही रहे। सूर्य के ताप से बचे। इसके लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहे। संतुलित, हल्का और नियमित भोजन करें। बासी खाने का प्रयोग कदापि न करें। मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर निकलते समय अपने शरीर और सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें। घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छाछ, मड्डा, बेल शर्बत, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी या आम का पना आदि का प्रयोग करें।उन्होंने
कहा कि स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सजग रहें। गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी गत्ते आदि से ढककर रखें। दोपहर के समय गर्म हवा आने वाले खिड़कियों और दरवाजों पर काले पर्दे लगाकर रखें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। बच्चों और पालतू जानवरों को कभी भी बन्द वाहन में अकेला न छोड़ें। कहा कि मौसम विभाग कीओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मार्च से जून के मध्य अधिक तापमान रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को हीटवेब से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां कर लेनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन