India Issues Heatwave Warning Amid Rising Temperatures हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी, अगले 5 दिन भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
More

हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी, अगले 5 दिन भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर,संवाददाता। बढ़ते तापमान और तेज धूप को देखते हुए भारत सरकार की ओर से हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दोपहर 11 बजे के बाद घर से निकलना

Tue, 21 April 2026 01:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share
हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी, अगले 5 दिन भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

शाहजहांपुर। बढ़ते तापमान और तेज धूप को देखते हुए भारत सरकार की ओर से हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दोपहर 11 बजे के बाद घर से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में राहत मिलने की संभावना नहीं है। बरेली मंडल में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शाहजहांपुर सहित पूरे मंडल में आगामी दिनों में रात के समय भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। जारी की गयी एडवाइजरी के अनुसार 24 अप्रैल तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में इस सप्ताह सताएगी गर्मी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

वहीं मेडिकल कालेज के वरिष्ठ चिकित्सक डा़ सलीम ने एडवाइजरी जारी करते हुए सामान्य लोगों के लिए गर्मी सहनीय रहेगी, लेकिन छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें और खाली पेट बाहर न जाएं। दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में रहने से बचने, हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनने तथा सिर को ढककर रखने की अपील की गई है। साथ ही ओआरएस घोल, नींबू पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा 42 के पार, गर्म हवा ने सबको किया बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बढ़ गया तापमान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।