Demand for Change in School Hours in Moradabad Due to Extreme Heat भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग, डीएम को संबोधित सौंपा ज्ञापन, Moradabad Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग, डीएम को संबोधित सौंपा ज्ञापन

Moradabad News - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मुरादाबाद इकाई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि गर्मी और लू के कारण छोटे बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है और स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक कठिनाई पैदा कर रहा है।

Mon, 20 April 2026 10:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग, डीएम को संबोधित सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से सम्बद्ध) की जिला इकाई मुरादाबाद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रोहित मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की। संगठन ने कहा कि जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, ऐसे में वर्तमान समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित विद्यालय बच्चों के लिए कठिन साबित हो रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग

संगठन ने यह भी बताया कि इस संबंध में राज्य स्तर से जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं, जिसके आधार पर स्थानीय स्तर पर समय परिवर्तन का निर्णय लिया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारे के तेवरों को देख परिषदीय स्कूलों का समय बदला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।