School Timings Changed Due to Rising Heat in Lucknow पारे के तेवरों को देख परिषदीय स्कूलों का समय बदला, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

पारे के तेवरों को देख परिषदीय स्कूलों का समय बदला

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। धूप की तपिश और गर्म हवाओं के बढ़ते असर को देख बेसिक

Mon, 20 April 2026 08:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
पारे के तेवरों को देख परिषदीय स्कूलों का समय बदला

पारे के तेवरों को देख परिषदीय स्कूलों का समय बदला लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।धूप की तपिश और गर्म हवाओं के बढ़ते असर को देख बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। कक्षा एक से 8 तक के परिषदीय स्कूल मंगलवार से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह समय सारणी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए जारी की गई है। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेश एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा।इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने 20 अप्रैल को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम आदेश जारी कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारे के तेवरों को देख परिषदीय स्कूलों का समय बदला

आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने अपने 20 अप्रैल के अंक में प्रचंड गर्मी के कारण स्कूलों के समय बदले जाने की खबर प्रमुखता से छापी थी। इसके बाद विद्यालय में पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर के 12.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह 7.30 बजे से 7.40 बजे तक और मध्यावकाश सुबह 10.00 बजे से 10.15 बजे तक रहेगा। इसी को संज्ञान में लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। अभी तक स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइमरी स्कूलों का समय बदला जाए
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में गर्मी और लू का कहर; आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में बदला आठवीं तक के स्कूलों का समय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।