Demand to Change School Timings in Barabanki Due to Extreme Heat भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग, Barabanki Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग

Barabanki News - बाराबंकी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की है, ताकि बच्चे सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक पढ़ाई कर सकें। संघ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए समय बदलने की आवश्यकता बताई।

Mon, 20 April 2026 04:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share
भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग

बाराबंकी। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी ने परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर विद्यालयों का समय प्रात: 7:30 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित किए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। लू के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। अधिकांश बच्चे दूर-दराज क्षेत्रों से विद्यालय आते हैं, जिससे उन्हें तेज धूप का सामना करना पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather : मौसम के तीखे तेवर, हीट वेव का यलो अलर्ट; सीएम योगी ने प्रशासन-पब्लिक को किया सतर्क

मौसम विभाग द्वारा भी दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। यह भी कहा कि इस स्थिति से शिक्षक भी परेशान हो रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का समय परिवर्तित किया जाना आवश्यक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज धूप को लेकर कक्षा एक से आठ तक स्कूलों का समय बदला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के चलते माध्यमिक विद्यालययों का समय परिवर्तित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।