Celebration of Grand Tuesday Havan Charitable Feasts and Devotional Gatherings in the City छठे बड़े मंगल को भी हुए भंडारे, वितरित किया गया शरबत , Moradabad Hindi News - Hindustan
More

छठे बड़े मंगल को भी हुए भंडारे, वितरित किया गया शरबत

Moradabad News - ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार को शहर में हवन और भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने शरबत पीकर गर्मी से राहत पाई। हठीले हनुमान मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं का श्रृंगार किया गया। सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। कई लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

Tue, 9 June 2026 10:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
छठे बड़े मंगल को भी हुए भंडारे, वितरित किया गया शरबत

ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार को भी शहर में हवन एवं भंडारों की धूम रही। जगह जगह शरबत वितरण और भंडारे वितरित किये गए। बाबा के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने शरबत पीकर भीषण गर्मी में राहत महसूस की। कोर्ट रोड स्थित श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर में मंदिर की समिति ने हठीले हनुमान जी, भैरों बाबा, कोतवाल कप्तान, प्रेतराज सरकार, पांच पहाड़ों वाले बाबा और शनिदेव महाराज का सोने और चांदी के बरकों से श्रृंगार किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये। इसके बाद बाबा को भोग लगाकर आलू पूरी का भंडारा आरंभ किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छठे बड़े मंगल को भी हुए भंडारे, वितरित किया गया शरबत

लोगों ने सायं तक प्रसाद ग्रहण किया। श्रृंगार सेवा में राजीव सक्सेना,पाई राज कुमार, नितिन भट्टे वाले, गौरव श्रीवास्तव, आदेश गुप्ता, दीपक गोयल आदि का सहयोग रहा।सर्व प्रयास सीता रसोई ने बुद्धि विहार स्थित हनुमान वाटिका में सुदर कांड का पाठ किया गया। अध्यक्ष उदय भान सिंह ने बताया यह कार्यक्रम सभी बड़े मंगलवार को जारी रहेगा। श्रद्धालुओं ने संगीतमय सुंदरकांड ने पाठ किया। अंत में आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। व्यवस्था में सुनील कुमार शर्मा, हृदयेश सिंह, दीपक गुप्ता, सुधांशु कौशिक,राकेश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, कविता गुप्ता, शालिनी शर्मा, अंजू पांडे, गीता शर्मा आदि शामिल रहे।सब्जी पुर स्थित श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करौरी आश्रम में बाबा का श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया।अंत में आरती के बाद भोजन प्रसाद वितरित किया गया। अनिल कुमार शर्मा, राकेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, जयदेव यादव, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, अश्विनी गुप्ता,देवेंद्र बिष्ट, पूनम शर्मा, सीमा गुप्ता आदि का सहयोग रहा। माता मंदिर लाइनपार, ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर बुद्धि विहार, बर्तन बाजार, गुरहट्टी सहित शहर भर में शरबत वितरण एवं भंडारे चलते रहे। राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने कानूनगोयान स्थित रामगंगा गौशाला स्थित शिव हनुमान मंदिर एवं लाइनपार स्थित माता मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ा। महाआरती की और भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने बड़े मंगलवार का महत्व बताया और इस दिन हनुमान जी का पूजन और उनके नाम का जप करने पर बल दिया। विनोद शर्मा, पुजारी महेंद्र, चंद्र मोहन पांडे, नवल स्वरूप अवस्थी, शम्मी रस्तोगी, अज्जू भटनागर, शिवम रस्तोगी, सौम्या भटनागर, सुशील रस्तोगी, श्याम शुक्ला, विजय वाजपेई, बबलू भटनागर, अनिल रस्तोगी आदि शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराजिता, रजनीगंधा और गेंदा से अप्रतिम स्वरूप में दिखे हनुमानजी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छठे मंगल पर बजरंगबली को भक्तों ने केसरिया वस्त्र पहना लगाया लड्डू का भोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।