Massive Crowds at Hanuman Temples for Worship and Offerings in Kannauj छठे मंगल पर बजरंगबली को भक्तों ने केसरिया वस्त्र पहना लगाया लड्डू का भोग, Kannauj Hindi News - Hindustan
More

छठे मंगल पर बजरंगबली को भक्तों ने केसरिया वस्त्र पहना लगाया लड्डू का भोग

Kannauj News - कन्नौज में ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार को हनुमान जी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूजा-अर्चना के साथ भंडारे और प्रसाद का वितरण किया। रेलवे रोड पर स्थित मंदिर में महिला-पुरुष भक्तों ने दीप जलाए और भोग अर्पित किया। गर्मी में शर्बत वितरण ने लोगों को राहत दी।

Tue, 9 June 2026 09:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share
छठे मंगल पर बजरंगबली को भक्तों ने केसरिया वस्त्र पहना लगाया लड्डू का भोग

कन्नौज, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार को सुबह से हनुमान जी के मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने लाल केसरिया वस्त्र पहनाकर सिंदूर, चमेली का तेल, पान की बीड़ा, बूंदी के लड्डू का भोग लगाया। भक्तों ने पूजा-अर्चना के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

भंडारे और प्रसाद वितरण

शहर में बजरंगवली के मंदिरों के आसपास भक्तों ने भंडारे, शर्बत वितरण का आयोजन किया। प्रसाद पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। रेलवे रोड पर स्थित हनुमान जी के मंदिर में सुबह से महिला-पुरुष भक्त बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। भक्तों ने मंदिर में घी, चमेली के तेल का दीपक जलाया। हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाया। गुड़, चना, फल, नारियल, बेसन, बूंदी के लड्ड़ू का भोग लगाया। रामकाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रेलवे रोड पर स्थित हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया। भक्तों को शर्बत, हलुआ समेत अन्य मिष्टानों का वितरण किया गया। तहसील के निकट शर्बत का वितरण किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छठे बड़े मंगल को भी हुए भंडारे, वितरित किया गया शरबत

सुंदरकांड पाठ और भक्तों की भागीदारी

सिद्धपीठ फूलमती देवी मंदिर में छोला, चावल का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में शर्बत वितरण से लोगों को काफी राहत मिली। उधर शहर के मकरंदनगर स्थित बाबा कुआं, गौरीशंकर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से लेकर रात तक भक्त पहुंचते रहे। कई जगह सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। सुंदरकांड में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराजिता, रजनीगंधा और गेंदा से अप्रतिम स्वरूप में दिखे हनुमानजी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।