Devotees Celebrate Hanuman Jayanti with Grand Ceremonies and Offerings अपराजिता, रजनीगंधा और गेंदा से अप्रतिम स्वरूप में दिखे हनुमानजी, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

अपराजिता, रजनीगंधा और गेंदा से अप्रतिम स्वरूप में दिखे हनुमानजी

Prayagraj News - ज्येष्ठ अधिकमास के छठवें बड़े मंगल पर भक्तों ने हनुमानजी के मंदिरों में भक्ति का प्रदर्शन किया। बड़े हनुमानजी मंदिर में अभिषेक, आरती और भव्य दर्शन का आयोजन किया गया। भक्तों ने सुबह से लेकर शाम तक दर्शन, पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिरों में शरबत का वितरण भी खूब हुआ।

Tue, 9 June 2026 08:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
अपराजिता, रजनीगंधा और गेंदा से अप्रतिम स्वरूप में दिखे हनुमानजी

ज्येष्ठ अधिकमास के छठवें बड़े मंगल पर हनुमानजी के मंदिर भक्ति से सराबोर दिखाई दिए। बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर में महंत बलवीर गिरि की अगुवाई में ब्रह्म मुहूर्त में बड़े हनुमानजी का विधि-विधान से अभिषेक व आरती के पहले गर्भगृह को केला, सेब, लीची व आम जैसे फलों और अपराजिता, रजनीगंधा व गेंदा के फूलों की लड़ी से सुसज्जित किया गया। वहीं हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ कर उनकी भव्यता से आरती की गई। भोर में साढ़े चार बजे कपाट हनुमानजी के अप्रतिम स्वरूप का दर्शन करने के लिए खोला गया तो किला घाट तक भक्तों की कतार लगी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छठे बड़े मंगल को भी हुए भंडारे, वितरित किया गया शरबत

जय श्रीराम, जय-जय हनुमान के जयकारों के बीच दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। जो सुबह 11 बजे तक अनवरत चलता रहा। जबकि शाम की शृंगार दर्शन के बाद मंदिर के परिसर दीपदान, हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया जाता रहा। पूरा परिसर सुगंधित फूलों से महकता रहा और हर कोई बड़े हनुमानजी के स्वरूप को देख नतमस्तक होता रहा। सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में हनुमानजी को शाम को नया वस्त्र धारण कराया गया। निकेतन के परिसर में देर रात तक ना केवल भक्तों की कतार लगी रही बल्कि हनुमानजी का स्मरण कर हनुमानाष्टक व बजरंग बाण के खूब पाठ किए गए। दारागंज स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर, मनमोहन पार्क के हनुमान मंदिर, त्रिपौलिया के बाल स्वरूप हनुमान मंदिर, हाईकोर्ट के न्यायविद् हनुमानजी, रामबाग स्थित हनुमान मंदिर व अल्लापुर सब्जी मंडी स्थित मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में तुलसी की माला, लड्डू व दीपदान कर दिनभर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व मंदिरों के बाहर छठवें मंगल पर शरबत का सर्वाधिक वितरण किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हे जग बंदन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार पवन सुत विनती बारंबार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।