Modi and Yogi ministers also attended the wedding at Mulayams house Congresi were not seen in Akhilesh video photo मुलायम के घर शादी में मोदी-योगी के मंत्री भी पहुंचे, अखिलेश के VIDEO-फोटो में नहीं दिखे कांग्रेसी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुलायम के घर शादी में मोदी-योगी के मंत्री भी पहुंचे, अखिलेश के VIDEO-फोटो में नहीं दिखे कांग्रेसी

मुलायम सिंह यादव के परिवार में मंगलवार को नई बहू का आगमन हो गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन की शादी में सपा के दिग्गजों के साथ ही मोदी-योगी के मंत्री भी पहुंचे लेकिन समारोह की तस्वीरों और वीडियो में कांग्रेस के नेता नहीं दिखाई दिए।

Wed, 26 Nov 2025 09:34 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, सैफई(इटावा)
share
मुलायम के घर शादी में मोदी-योगी के मंत्री भी पहुंचे, अखिलेश के VIDEO-फोटो में नहीं दिखे कांग्रेसी

सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन की मंगलवार को सैफई में धूमधाम से शादी संपन्न हुई। इस दौरान हजारों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कर आर्यन और उनकी जीवन संगीनी सेरिंग को आशीर्वाद दिया। सपा के दिग्गजों के साथ ही भाजपा के वह नेता भी नजर आए जो हमेशा अखिलेश यादव और उनके परिवार को निशाने पर रखते हैं। मोदी के मंत्री एसपी सिंह बघेल और योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी पहुंचे लेकिन कोई बड़ा कांग्रेस नजर नहीं आया। समारोह की तस्वीरें और वीडियो खुद अखिलेश यादव ने एक्स पर डाली है। इन तस्वीरों में भी कांग्रेस के सांसद और नेता नजर नहीं आए।

शादी में पहुंचे मोदी सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल को देखने के बाद तो पत्रकारों ने घेर भी लिया। उनसे सवाल करने लगे तो बघेल मुस्कराकर बोले जिसके घर कार्यक्रम में आए उनके खिलाफ ही बोलें क्या। एसआईआर और चुनाव आयोग पर निशाना साधने वाले अखिलेश का नाम तो नहीं लिया लेकिन इतना कहा कि एसआईआर पर इतना जरूर कहा कि चुनाव आयोग के एक संवैधानिक संस्था है। संविधान में आयोग के पास अधिकार हैं। एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। जो लोग विदेशी घुसपैठियों को मतदाता बनाना चाहते हैं ऐसे ही लोगों को इससे दिक्कत है।

राजनीतिक दिग्गजों का खुद अखिलेश स्वागत करते दिखे

शादी समारोह में सपा के तमाम दिग्गज दिखाई दिए। लोकसभा में हमेशा अखिलेश यादव के बगल में दिखने वाले अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद यहां भी अखिलेश के बगल में सोफे पर काफी देर तक दिखाई दिए। इसके अलावा सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडे, नेता विरोधी दल विधान परिषद लाल बिहारी यादव, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, सांसद जितेंद्र दोहरे, सांसद देवेश शाक्य, सांसद आनंद भदौरिया, सांसद राजीव राय, एमएलसी मुकुल यादव, एमएलसी गुड्डू जमाली, विधायक पवन पांडे, राजू यादव। पूर्व सांसद और चर्चित नेता डीपी यादव, सांसद अफजाल अंसारी और विधायक अब्बास अंसारी भी पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश के भाई आर्यन की शादी के VIDEO दनादन लीक कर रहा एक लद्दाखी ब्लॉगर, देखिए
अखिलेश के घर शादी

हजारों लोगों के लिए आठ ब्लाक में भोजन का इंतजाम

पंडाल में आयोजित जयमाला कार्यक्रम दोपहर करीब 12 :30 बजे संपन्न हुआ, जिसमें मुलायम सिंह यादव परिवार की सभी महिलाएं, परिजन और रिश्तेदार मौजूद रहे। लद्दाख से आए दुल्हन पक्ष के लोग भी मंच पर सम्मिलित हुए और पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह रस्में पूरी की गईं। अखिलेश यादव लगातार मेहमानों से मिलते रहे और सबका अभिवादन करते नजर आए। हजारों मेहमानों के लिए 8 ब्लॉक में खाने पीने की व्यवस्था की गईं थी। कद्दू, मट्ठा आलू, शाही पनीर, पूड़ी, छोले चावल, मिक्स वेज, इमरती, कालाजाम समेत कई व्यंजन सजाये गयें थे। विशेष अतिथियों के लिए शादी समारोह स्थल पर ही देशी विदेशी डिस उपलब्ध करायी गयीं।

अखिलेश के घर शादी

लद्दाख की रहने वाली हाईकोर्ट की वकील हैं मुलायम परिवार की नई बहू

मुलायम सिहं यादव के भाई और अखिलेश यादव के चाचा स्व.राजपाल सिंह यादव व चाची प्रेमलता यादव के बेटे आर्यन यादव की शादी लद्दाख की रहने वाली सेरिंग लद्दाख की रहने वाली हैं। वह हाईकोर्ट की वकील हैं। मंगलवार दोपहर में बरात लेकर सांसद डिंपल यादव पहुंची तो वधू पक्ष की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। शादी को लेकर तीन दिनों से कार्यक्रम चल रहे थे। मंगलवार की दोपहर में हिंदू रीत रिवाज के अनुसार अखिलेश यादव के पैतृक घर से बारात निकली। बारात में सैफई परिवार की महिलाएं व अन्य लोग हर्षोल्लास के साथ बैंड बाजे पर थिरकते दिखाई दिए। बारात पंडाल पहुंची तो दुल्हन सेरिंग के परिवार के लोगों ने बारात का स्वागत किया। द्वारचार की रस्में पूरी होने के बाद जयमाल कार्यक्रम के लिये दोनों पक्ष स्टेज पर जुटे और जयमाला डाली गई।

अखिलेश के घर शादी

विन्टेज कार में निकली बारात, जमकर थिरके बच्चे

पैतृक आवास से बारात निकासी की रस्म में आर्यन की मां प्रेमलता यादव, चाची मृदुला यादव, डिम्पल यादव, राजलक्ष्मी समेत सभी शामिल रहे। कुआं पूजन के बाद आर्यन विन्टेज कार से बारात लेकर शादी समारोह के लिए निकले उनके साथ सौ से अधिक लग्जरी गाड़ियों का काफिला था। जिसमें परिवार के लोग शामिल थे। कार्यक्रम स्थल पर थिरकते हुए पहुंचे बारातियों का भव्य स्वागत किया गया।

अखिलेश के घर शादी

हाथ जोड़कर काम नहीं चलेगा

जयमाला कार्यक्रम के बाद दूल्हा आर्यन व दुल्हन सेरिंग लोगों का अभिवादन कर रहे थे। तभी वह प्रो.रामगोपाल यादव के पास पहुंचे। रामगोपाल को देखकर दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस पर चुटकी लेते हुये रामगोपाल ने कहा कि हाथ जोड़कर काम नहीं चलेगा, पैर छूओ। ये सुनते ही दूल्हा दुल्हन ने उनके पैर छूये। इस पर रामगोपाल ने उनको आर्शीवाद दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश के भाई आर्यन-सेरिंग ने लिए सात फेरे, परिवार जश्न में डूबा; देखें फोटो
ये भी पढ़ें:सांसद, वकील, डॉक्टर;मुलायम यादव के परिवार में जाति और धर्म का गुलदस्ता हैं बहुएं
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।