अखिलेश के भाई आर्यन यादव और सेरिंग की शादी से लद्दाखी ब्लॉगर ने लीक कर दिए सारे वीडियो, देखिए
Aryan Yadav Wedding Videos: मुलायम सिंह के भतीजे आर्यन यादव और लद्दाख की सेरिंग की सैफई में शादी के फोटो यादव परिवार के सदस्य शेयर कर रहे हैं। एक लद्दाखी ब्लॉगर ने तीन दिन चले विवाह की तमाम रस्मों के वीडियो भी छाप दिए हैं।

दिवंगत समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के वृहत परिवार में लद्दाख की सेरिंग बहू बनकर आ गई हैं। मुलायम सिंह के तीसरे नंबर के भाई राजपाल यादव के दूसरे नंबर के बेटे आर्यन यादव की दिल्ली में वकील सेरिंग से सैफई में शादी हो गई है। आर्यन की शादी में चार दिन से सैफई में मुलायम सिंह का पूरा परिवार जुटा है। अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के सदस्य फोटो शेयर कर रहे हैं। सेरिंग के परिवार के साथ लद्दाख से आए एक ब्लॉगर ने सैफई में तीन दिन चली शादी की तमाम रस्मों तिलक, हल्दी और शादी के वीडियो छाप दिए हैं।
Samchog Vlog नाम से यूट्यूब अकाउंट चलाने वाले ब्लॉगर Stanzin Samchog ने 22 नवंबर को सेरिंग के परिवार के साथ दिल्ली से सैफई के सफर को रिकॉर्ड करके डाला है। बस में सवार सेरिंग का परिवार रास्ते भर गाते-नाचते सैफई पहुंचा जहां सांसद धर्मेंद्र यादव समेत मुलायम सिंह के परिवार के बाकी सदस्यों ने कन्या पक्ष के लोगों का स्वागत किया। स्वागत के बाद ब्लॉगर कमरे के अंदर की व्यवस्था भी दिखाता है।
ब्लॉगर स्टैनजिन सैमचोग ने 23 नवंबर को सैफई में आर्यन यादव के तिलक की रस्म और दिन से शाम तक के आयोजनों का दूसरा वीडियो भी छापा है। वीडियो में शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक भक्ति संगीत पेश करते दिख रहे हैं, जिसका आनंद अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी सदस्य उठाते नजर आ रहे हैं। तीसरे वीडियो में सैमचोग ने 24 नवंबर के हल्दी समारोह को साझा किया है। चौथे वीडियो में 25 नवंबर को हुई शादी के दौरान सेरिंग और आर्यन यादव के सात फेरों से सेरिंग की विदाई और आर्यन के घर में उनके स्वागत तक का वीडियो है। ब्लॉगर द्वारा तीन दिन चली शादी के बनाए सारे वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।




साइन इन