Akhilesh brother Aryan and Tsering ne liye saat phere Mulayam Singh Yadav Saifai Family wedding celebration photos अखिलेश के चचेरे भाई आर्यन और सेरिंग ने लिए सात फेरे, जश्न में डूबा सैफई परिवार; देखें फोटो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश के चचेरे भाई आर्यन और सेरिंग ने लिए सात फेरे, जश्न में डूबा सैफई परिवार; देखें फोटो

Aryan Yadav Tsering Wedding: मुलायम सिंह यादव के परिवार में आज फिर शहनाइयां गूंजी। अखिलेश के चचेरे भाई आर्यन और सेरिंग में सात फेरे लिए। पूरे जश्न का माहौल दिखा। मंच पर एक साथ पूरा सैफई परिवार दिखा। सभी ने आर्यन और सेरिंग को आशीर्वाद और बधाइयां दीं।

Tue, 25 Nov 2025 04:44 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अखिलेश के चचेरे भाई आर्यन और सेरिंग ने लिए सात फेरे, जश्न में डूबा सैफई परिवार; देखें फोटो

सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन की शादी मंगलवार को सैफई पंडाल में धूमधाम से संपन्न हुई। शादी लद्दाख की रहने वाली हाईकोर्ट की वकील सेरिंग के साथ हुई। दोपहर में बारात लेकर सांसद डिंपल यादव पहुंची तो वधू पक्ष की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। सोमवार का दिन सैफई परिवार में खुशियां लेकर आया। यहां अखिलेश यादव के चाचा स्व.राजपाल सिंह यादव व चाची प्रेमलता यादव के बेटे आर्यन यादव की शादी संपन्न हुई। शादी को लेकर तीन दिनों से कार्यक्रम चल रहे थे।

सोमवार की दोपहर में हिंदू रीत रिवाज के अनुसार अखिलेश यादव के पैतृक घर से बारात निकली। बारात में सैफई परिवार की महिलाएं व अन्य लोग हर्षोल्लास के साथ बैंड बाजे पर थिरकते दिखाई दिए। बारात पंडाल पहुंची तो दुल्हन सेरिंग के परिवार के लोगों ने बारात का स्वागत किया। द्वारचार की रश्म पूरी होने के बाद जयमाल कार्यक्रम के लिए दोनों पक्ष स्टेज पर जुटे और जयमाला डाली गई। मंद मंद संगीत की ध्वनि के बीच सभी ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन की शादी मंगलवार को सैफई पंडाल में धूमधाम से संपन्न हुई।

दूल्हा और दुल्हन ने अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रो.रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, भाई अभिषेक यादव अंशुल का पैर छूकर आर्शीवाद लिया। शादी समारोह में सैफई परिवार के सभी लोगों के साथ ही देश भर के सपा नेता, प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश सिंह, रिश्तेदार व नजदीकी लोग मौजूद रहे। दोपहर बाद विदाई की रश्म पूरी हुई। बदायूं सांसद आदित्य यादव, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव, करहल विधायक तेज प्रताप यादव व अन्य लोगों ने आने वालों का स्वागत किया।

सोमवार का दिन सैफई परिवार में खुशियां लेकर आया। यहां अखिलेश यादव के चाचा स्व.राजपाल सिंह यादव व चाची प्रेमलता यादव के बेटे आर्यन यादव की शादी संपन्न हुई। इस दौरान शामिल मेहमान।

मुख्य विवाह रस्में अखिलेश के निर्माणाधीन इंटर कॉलेज परिसर में हुईं

लगभग 50 हजार मेहमानों के अनुमान को देखते हुए पंडाल में आठ ब्लॉक और वीवीआईपी के लिए अलग वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया था। वाहन और भीड़ नियंत्रण के लिए मेला ग्राउंड व पर्यटन परिसर में पार्किंग बनाई गई। मुख्य विवाह रस्में अखिलेश यादव के निर्माणाधीन इंटर कॉलेज परिसर में हुईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश के भाई की 25 को शादी, जश्न में मुलायम परिवार; देखें सैफई में तिलक की फोटो
ये भी पढ़ें:लद्दाख की लड़की, सैफई का लड़का; कौन हैं मुलायम-अखिलेश परिवार की नई बहू सेरिंग
50 हजार मेहमानों के अनुमान को देखते हुए पंडाल में आठ ब्लॉक और वीवीआईपी के लिए अलग वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया था।

आर्यन स्वर्गीय राजपाल यादव के छोटे बेटे हैं। उनकी मां प्रेमलता यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाई अंशुल यादव वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। आर्यन का विवाह लद्दाख की सेरिंग से हो रहा है, जो दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। दोनों की रिंग सेरेमनी दिसंबर 2024 में दिल्ली में हुई थी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से चुनिंदा लोगों को बुलाया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी और यातायात व्यवस्था मिलाकर कुल 90 से अधिक जवान तैनात किए गए ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।