बकरीद पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
Mirzapur News - बकरीद पर्व पर शांति बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। अधिकारियों ने त्योहार को सौहार्द और शांति के माहौल में मनाने की अपील की। नमाज खुले स्थानों पर न पढ़ने और कुर्बानी सुरक्षित स्थानों पर करने की सलाह दी गई। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही और अफवाहों से बचने की सलाह दी।

लालगंज। बकरीद पर्व पर शांति बनाए रखने के लिए सोमवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने साफ कहा कि त्योहार सौहार्द और शांति के माहौल में मनाया जाए। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने कहा कि खुले स्थानों पर नमाज अदा न की जाए और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही कुर्बानी की जाए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करेगी।
सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।बैठक में बामी, रामपुर, वासित अली, खजूरी समेत विभिन्न गांवों के प्रधान, संभ्रांत नागरिक तथा दोनों समुदायों के लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन