Peace Committee Meeting Held in Bikapur for Upcoming Bakrid Festival बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक, Ayodhya Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक

Ayodhya News - बीकापुर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए उपजिलाधिकारी श्रेया ने पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम ने आपसी भाईचारे और शांति का महत्व बताया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न फैलाने की अपील की।

Mon, 18 May 2026 11:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक

बीकापुर, संवाददाता। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी बीकापुर श्रेया ने सोमवार को बीकापुर कोतवाली एवं तारून थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। बैठक में एसडीएम श्रेया ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का प्रतीक हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न फैलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की बात कही। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने का निर्णय

एसडीएम ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाए। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान, व्यापार मंडल प्रतिनिधि, धार्मिक गुरु एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।