Peace Committee Meeting for Bakrid Guidelines Issued to Ensure Safety and Cleanliness बकरीद पर सुरक्षा को लेकर तैयारी, Agra Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर सुरक्षा को लेकर तैयारी

Agra News - कोतवाली परिसर में सोमवार को बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि खुले में कुर्बानी न करें और अपशिष्ट को नगर पालिका द्वारा उठवाएं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न डालें। सभी से शांति से त्योहार मनाने की अपील की गई।

Mon, 18 May 2026 11:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
बकरीद पर सुरक्षा को लेकर तैयारी

कोतवाली परिसर में सोमवार को बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि कोई भी व्यक्ति खुले में कुर्बानी ना करें और जो अपशिष्ट पदार्थ बचे, उसे इधर-उधर न फेकें। अपशिष्ट को नगर पालिका द्वारा गली गली में ट्रैक्टर ट्राली घुमाई जाएगी, उसे ट्रैक्टर ट्राली में डाल दें। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न डाले। सीओ अमित कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नादे, अपना त्योहार शांति से मनाएं। कोई भी बाइक पर स्टंट नहीं करेगा। अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक में अमित प्रकाश महाजन, सुभाष चंद्र गुप्ता, रामाश्रय पचौरी, तोड़ी सिंह राठौड़, समसुल प्रधान, डा. संजय, चंद्रपाल माथुर और रवि माथुर मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर न हो गौवंश हत्या, अवैध पशु कटान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।