Empowering Women 33 Reservation Bill Awareness Rallies in Mirzapur Colleges अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम, Mirzapur Hindi News - Hindustan
More

अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

Mirzapur News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार प्रसार के लिए मिर्जापुर में कॉलेजों में रैलियाँ निकाली गईं। छात्रों और प्राध्यापकों ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों और सशक्तीकरण पर जोर दिया गया।

Thu, 16 April 2026 12:35 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share
अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में महिलाओं 33 प्रतिशत आरक्षण देने यानि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार प्रसार के लिए बुधवार को जनपद के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों ने रैली निकालकर जनजागरण कार्यक्रम चलाया। साथ ही गोष्ठी में वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक भागीदारी, निर्णय और समाता मूलक समाज स्थापना कर दिशा में मील का पत्थर बताया। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबी पीजी कॉलेज में बुधवार को नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम-प्रसार अभियान के तहत परिसर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विशाल मानव शृंखला बनाकर समाज और राजनीति में महिलाओं को समान अवसर देने का सशक्त संदेश साझा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पदयात्रा निकाल नारी शक्ति वंदन अधिनियम,सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल है। विशिष्ट वक्ता डॉ. प्रतिमा भारती ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मानव शृंखला केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं है, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समानता का भाव जागृत करने का एक प्रभावशाली माध्यम है।नारी वंदन अधिनियम समानता की दिशा में कदमफोटो:6मिर्जापुर, संवाददाता। पहाड़ी ब्लाक के उमरिया स्थित राजकीय महाविद्यालय मझवां के सभागार में बुधवार को नारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना तथा महिला आरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। शुभारंभ मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामनारण एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सूबेदार यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दी प्रज्ज्वलित कर कराया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला आरक्षण केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज में समानता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने से शिक्षा, नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सूबेदार यादव ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भाषण, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने महिला आरक्षण विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। हस्ताक्षर अभियान में छात्राओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेन्द्र कुमार, संचालन डॉ. अनुपम वर्मा ने किया। मौके पर प्रो. राजेश दुबे डॉ. जितेंद्र सिंह डॉ. विजय बहादुर, बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं,कर्मचारी गण उपस्थित रहे।पदयात्रा निकाल नारी शक्ति वंदन अधिनियम, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनायाचुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में चल रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम, प्रचार अभियान के अंतर्गत बुधवार को सुबह महाविद्यालय परिसर से पदयात्रा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. माधवी शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा के माध्यम से नारी सशक्तीकरण एवं अधिनियम एवं भातखण्डे कल्चरल क्लब के तहत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के जन जागरूकता अभियान के तहज रैली निकालकर जनजन तक संदेश पहुंचाया गया। मिशन शक्ति फेज-5 के द्धित्तीय चरण में छात्राओं के कैरियर एवं कौशल विकास के लिए समिति का गठन किया गया। यह समिति छात्राओं के समग्र विकास के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेगी। पदयात्रा में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारी शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. शेफालिका राय ने और धन्यवाद भातखण्डे कल्चरल क्लब की प्रभारी प्रो. कुसुम लता ने किया। इस अवसर पर डॉ. रजनीश, डॉ. भास्कर प्रसाद द्विवेदी, डॉ. संकटा प्रसाद सोनकर, डॉ. दीप नारायण, डॉ.अरूणेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, अरविंद कुमार, डॉ. नलिनी सिंह, रमेश चंद्र, डॉ. गुरु प्रसाद सिंह, डॉ.दीपक कुमार सिंह, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. अदिती सिंह, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. शिव कुमार, डॉ. मंजुला शुक्ला, डॉ. विद्या सिंह, डॉ. अमित कुमार यादव समेत कर्मचारी रहे। 69 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।सशक्त होंगी राष्ट्र की बेटियां : रिंकी कोलसचित्र-7हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मवई कला स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज के सभागार में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि के रूप में छानबे विधानसभा क्षेत्र विधायक रिंकी कोल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल महिलाओं की विधायी निकायों में भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण में नेतृत्वकारी भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनकर अपने अधिकारों का उपयोग देशहित में करें। प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं को अधिनियम की बारीकियों से अवगत कराया। कॉलेज के प्रबंधक लाल बहादुर मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर कॉलेज के प्रवक्ता चंद्र प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह पटेल, सुशील कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, आलोक मौर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय की लगभग 200 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी वंदन अधिनियम समानता स्थापित करने की दिशा में कदम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चित्रों के माध्यम से महिला अधिकारों को किया प्रदर्शित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।